Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इंडियन आइडल’ सीजन 12: पवनदीप राजन बने विजेता, इनाम में मिले 25 लाख और लग्जरी कार

 

मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ सीजन 12 खत्म हो गया। जब से शो शुरू हुआ था कई बार जमकर विवाद हुआ। कोरोना की वजह से भी इस पर प्रभाव पड़ा। कभी कंटेस्टेंट कोरोना पॉजिटिव हुए तो कभी सेट का लोकेशन चेंज करना पड़ा। इन सबके बावजूद शो ने लोगों का दिल जीता और आखिरकार एक सफल पड़ाव के बाद यह खत्म हो गया है। बीते रविवार को ‘इंडियन आइडल 12’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया अब इसके विजेता का नाम सामने आ गया है। अन्य पांच कंटेस्टेंट को मात देते हुए पवनदीप राजन ट्रॉफी जीतने में कामयाब रहे।

यह भी पढें   नए जनादेश के खिलाफ अभिव्यक्ति नहीं दें – पुरुषोत्तम यादव

छह फाइनलिस्ट
फिनाले में छह कंटेस्टेंट पहुंचे थे। इनमें पवनदीप के अलावा अरुणिता कांजीलाल, सायली कांबले, मोहम्मद दानिश, निहाल और शनमुखाप्रिया हैं। दूसरे स्थान पर रहीं अरुणिता को शो जीतने की मजबूत दावेदार बताया जा रहा था। तीसरे स्थान पर सायली कांबले, चौथे नंबर पर मोहम्म्द दानिश, पांचवें नंबर पर निहाल और छठे नंबर पर शनमुखाप्रिया थीं।

इससे पहले इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए पवनदीप ने कहा था कि ‘इंडियन आइडल एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां से कलाकारों को बहुत सम्मान मिलता है। पूरे शो के दौरान कई गाने गाए, बेस्ट जज रहे और शानदान मेहमान पहुंचे। मैं शुक्रगुजार हूं कि इतने महीने शो में गुजारने के बाद अब हम प्लेब्लैक के लिए तैयार हैं।‘ बता दें कि ‘इंडियन आइडल 12’ का प्रीमियर नवंबर 2020 में हुआ था।

यह भी पढें   नेपाल सरकार के साथ समन्वय करअतिरिक्त सहायता प्रदान करने के लिए अमेरिका पूरी तरह तैयार

कौन-कौन पहुंचे
उत्तराखंड के रहने वाले पवनदीप राजन ने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। पुरस्कार स्वरूप उन्हें एक ट्रॉफी, 25 लाख रुपये नकद और एक कार दिया गया। 12 घंटे तक चले फिनाले एपिसोड में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा पहुंचे। इनके अलावा द ग्रेट खली भी शो में मेहमान थे। शो के जज के रूप में हिमेश रेशमिया, सोनू कक्कड़ और अनु मलिक रहे। ‘इंडियन आइडल’ के 12वें सीजन को आदित्य नारायण ने होस्ट किया। फिनाले में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने भी हंसी का तड़का लगाया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com