Fri. Jul 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

केवल हिजाब पहनने वाली महिलाओं को ही शिक्षा और काम का अधिकार : तालिबान

 

अफगानिस्तान पर कब्जा करने वाले आतंकवादी संगठन तालिबान ने कहा है कि देश में केवल हिजाब पहनने वाली महिलाओं को ही शिक्षा और काम (रोजगार) का अधिकार मिलेगा तथा अमेरिका को देश की संस्कृति बदलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने शुक्रवार देर रात ‘फॉक्स न्यूज’ से कहा, “महिलाओं के अधिकारों के बारे में कोई समस्या नहीं होगी, उनकी शिक्षा और काम के बारे में भी कोई समस्या नहीं होगी … हमारी संस्कृति है कि वे हिजाब के साथ शिक्षा प्राप्त कर सकती हैं। वे हिजाब के साथ काम कर सकती हैं।”

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 1 जुलाई 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अफगानिस्तान से महिलाओं के बिना हिजाब के काम करने और शिक्षा प्राप्त करने के अधिकार को सुनिश्चित करने का आह्वान किया था, जो अफगानी संस्कृति को बदलने का एक प्रयास था। संगठन के दृष्टिकोण से यह अस्वीकार्य है।

अफगानिस्तान में तालिबान शासन के आने के बाद से महिलाओं में डर पैदा हो गया है कि अब उनसे उनके अधिकार छीनी लिए जाएंगे। अफगानिस्तान की कुछ महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का फैसला करत हुए गुरुवार को एक विरोध प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन के जरिए उन्होंने तालिबान से कहा है कि वे बुर्का पहनने के लिए तैयार हैं लेकिन उन्हें पढ़ने और काम करने का अधिकार दिया जाए। विद्रोही अफगान महिलाओं ने हाल ही में एक दुर्लभ विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि वे बुर्का पहनने को तैयार हैं यदि उनकी बेटियां अभी भी तालिबान शासन के तहत स्कूल जा सकती हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed