Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के सहयोग से काभ्रेपलान चौक जिले में पुनर्निर्मित छह स्कूलों का हुआ लोकार्पण

 

वर्ष 2015 में आए भीषण भूकंप के बाद नेपाल के पुनर्निर्माण में भारत बड़ी भूमिका निभा रहा है। शिक्षा क्षेत्र की परियोजनाओं के पुनर्निर्माण के लिए भारत ने 50 मिलियन डालर (करीब 371 करोड़ रुपये) की मदद की है। इसके एक हिस्से के रूप में काभ्रेपलान चौक जिले में पुनर्निर्मित छह स्कूलों का बुधवार को लोकार्पण किया गया। इसी जिले में खोपासी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भूमिपूजन भी किया गया। भारत ने नेपाल के 132 स्वास्थ्य केंद्रों के पुनर्निर्माण के लिए भी 50 मिलियन डालर की मदद दी है। भारतीय विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (उत्तर) अनुराग श्रीवास्तव ने काभ्रेपलानचौक-2 के सांसद गोकुल प्रसाद बासकोटा, काभ्रेपलान चौक-1 के सांसद गंगा बहादुर तमांग व राष्ट्रीय पुनर्निर्माण प्राधिकरण (नेपाल) के कार्यकारी सदस्य ध्रुब प्रसाद शर्मा के साथ संयुक्त रूप से इन स्कूलों का उद्घाटन किया।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 30 सितंबर 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

इस अवसर पर श्रीवास्तव ने कहा कि ये छह स्कूल नेपालियों के पुनर्निर्माण संबंधी उत्साह व क्षमता के उदाहरण हैं और भारत नेपाल के विकास में साझेदार बनकर सम्मानित महसूस कर रहा है। भारतीय दूतावास की तरफ से जारी बयान के अनुसार, ‘इन छह स्कूलों का निर्माण भारत सरकार की मदद से कुल 197 मिलियन नेपाली रुपये (करीब 12.33 भारतीय रुपये) से किया गया है।’ नेपाल में अब तक 14 स्कूलों का निर्माण पूरा हो चुका है और 56 का काम जारी है। भारत ने नेपाल में आवास, शिक्षण संस्थान, अस्पताल और सांस्कृतिक विरासतों के पुनर्निर्माण के लिए 250 मिलियन डालर की मदद का एलान किया है।

यह भी पढें   दिशाहीन राजनीति, बढ़ता जन-असंतोष और लोकतंत्र के सामने भविष्य की चुनौतियाँ : बिमल सरार्फ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com