Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धारावाहिक ‘जोधा अकबर’ में सलीमा बेगम का किरदार निभाने वाली मनीषा यादव का निधन

 

भारतीय टेलीविजन की दुनिया से एक और बुरी खबर आ रही है । टेलीविजन धारावाहिक ‘जोधा अकबर’ में सलीमा बेगम का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मनीषा यादव ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। मनीषा यादव की निधन महज 29 साल की उम्र में ही हो गया। हाल ही में कुछ महीने पहले मनीषा ने अपने बेटे का पहला जन्मदिन मनाया था। ये दुखद खबर सुनकर टेलीविजन इंडस्ट्री के सितारों ने भी शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढें   काठमांडू बुद्धनगर में एक व्यक्ति द्वारा आत्मदाह का प्रयास

मनीषा यादव के निधन के खबर की पुष्टि जोधा- अकबर धारावाहिक में जोधा बेगम का करिदार निभाने वाली अभिनेत्री परिधी शर्मा ने की है। परिधि शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी के जरिए मनीषा की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में मनीषा सलीमा बेगम के किरदार में नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए परिधि ने कैप्शन में लिखा, ‘यह खबर बहुत दिल तोड़ने वाली है, आरआईपी @manisha_Mann।’

यह भी पढें   कर्णाली प्रदेश सरकार से कांग्रेस के मंत्रियों ने दिया सामूहिक रुप से इस्तीफा

मनीषा यादव का निधन किस वजह से हुआ है इस बारे में अब तक आधिकारिक रूप से कोई खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन खबरें ऐसी सामने आ रही हैं कि मनीषा शर्मा का निधन ब्रेन हेमरेज की वजह से हुआ है। मनीषा शर्मा का निधन 1 अक्टूबर को हुआ। वहीं उनकी सोशल मीडिया पोस्टस पर भी उनके प्रशंसक कमेंट कर दुख जता रहे हैं। वहीं अभिनेत्री शिल्पा रायजादा ने मनीषा की आखिरी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘मनीषा काश ये खबर झूठी होती। हमारी यादों में तुम हमेशा रहोगी।’

यह भी पढें   कीर्तिपुर होल्डिङ सेंटर में कथित पुलिस ज्यादती पर राजेन्द्र महतो ने उठाए सवाल, अस्पताल में माजिद अंसारी से की मुलाकात

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *