Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बांग्लादेश में  दुर्गापूजा के दौरान दंगे भड़के तीन लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर

 

 

बांग्लादेश में  दुर्गापूजा के दौरान हिंदू मंदिरों में इस कदर तोड़फोड़ की गई कि दंगे भड़क गए। इस दंगे में तीन लोगों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की खबर है। फिलहाल स्थिति को कंट्रोल करने के लिए बांग्लादेश सरकार ने 22 जिलों में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी है।

बांग्लादेशी न्यूज पोर्टल bdnews24.com की खबर के मुताबिक, ढाका से करीम 100 किलोमीटर की दूरी पर कमिला नाम की जगह पर ईशनिंदा के आरोपों के बाद मंदिर में तोड़फोड़ की गई। खबर के मुताबिक, हिंसक झड़पें बढ़ती देख पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। रिपोर्ट के मुताबिक, चांदपुर के हाजीगंज, चत्तोरग्राम के बांसखली और कॉक्स बाजार के पेकुआ में भी मंदिरों के अंदर तोड़फोड़ की घटनाएं दर्ज की गईं।

यह भी पढें   काठमांडू में भव्य रूप से संपन्न हुई रातो मच्छिन्द्रनाथ की भोटो जात्रा, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री रहे मौजूद

ढाका ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, स्थिति नियंत्रण से बाहर चली गई और एक के बाद एक कई दुर्गा पूजा स्थलों पर दंगे भड़कने लगे। डेली स्टार की खबर के मुताबिक, दंगों में कम से कम तीन लोग मारे गए हैं और कई लोग घायल हो गए हैं। ये तीन मौतें चांदपुर के हाजीगंज इलाके में पुलिस और भीड़ के बीच हुई झड़प के दौरान हुईं।

केंद्रीय धार्मिक मंत्रालय ने मामले को लेकर एक इमरजेंसी नोटिस जारी कर जनता से कानून अपने हाथ में नहीं लेने की अपील की गई है। प्रशासन ने आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि अपराधियों को नहीं बक्शा जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अधिकारियों को अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढें   जानकी मंदिर में तीन दिवसीय योग शिविर आयोजित।

रिपोर्ट के मुताबिक, स्थिति हाथ से बाहर जाते देख बांग्लादेश सरकार ने देश की पुलिस रैपिड एक्शन बटालियन (RAB) की एंटी टेररिजम यूनिट और अर्द्धसैनिक बल यानी बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) को तैनात किया गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=Eq0fNjJQeHc

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *