Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अफगान नागरिक पकडे़ जाने के बाद नेपाल भारत से लगी सीमा पर सतर्कता बढी, पहचान पत्र की जांच के बाद ही नेपाल प्रवेश सम्भव

 

काठमांडू में अफगान नागरिक पकडे़ जाने के बाद भारत नेपाल से लगी सीमा पर नेपाल ने सतर्कता बढ़ा दी है। वहीं, दूसरी ओर भारत की तरफ से भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। नेपाल ने अब प्रवेश के दौरान सख्ती बढ़ा दी है। सीमा पर पहचान पत्र की जांच के अलावा कड़ी पूछताछ के बाद भी प्रवेश मिलेगा। अगर थोड़ा भी संदेश हुआ तो नेपाल की सुरक्षा एजेंसियां जरूरी कार्रवाई करेंगी।

नेपाल सरकार ने हाल ही में सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन को सीमा पर तीसरे देश के नागरिकों की निगरानी बढ़ाने के लिए एक परिपत्र जारी किया है। नेपाल गृह मंत्रालय ने नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल, राष्ट्रीय जांच विभाग और सभी 77 जिला प्रशासन कार्यालयों को विदेशी नागरिकों पर निगरानी बढ़ाने और भारत से प्रवेश करने वालों से पूछताछ करने के लिए ‘आंतरिक परिपत्र’ जारी करने का निर्देश दिया है। वहीं, नेपाली सदन ने अधीनस्थ सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन को नेपाल में प्रवेश करने वाले यात्रियों के पहचान पत्र का अध्ययन करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढें   सर्वदलीय बैठक, सकारात्मक पहल – महेश बस्नेत

बिना पहचान पत्र के न दें कमरे का किराया: गृह मंत्रालय
नेपाल इमिग्रेशन विभाग के महानिदेशक नारायण प्रसाद भट्टराई ने कहा कि देश भर के आव्रजन कार्यालयों को भी विदेशी नागरिकों की निगरानी कड़ी करने का निर्देश दिया गया है।

सरकार ने मकान मालिकों से आग्रह किया है कि बिना पहचान पत्र के किसी को भी मकान/कमरे/अपार्टमेंट किराए पर न दें। यह पर्दाफाश होने के बाद कि 11 अफगान नागरिक भारत के रास्ते में भैरहवां से काठमांडू में छिपे हुए थे, गृह मंत्रालय ने सार्वजनिक रूप से रहने वालों के पहचान पत्र के लिए अपील की। रूपनदेही के एसपी मनोज केसी ने कहा कि अब हर नागरिकों की सीमा पर आईडी जांच की जाएगी।

यह भी पढें   सिंघानिया विश्वविद्यालय से सांध्य 'नित्य हलचल' पर पीएचडी बनी विश्व का प्रथम शोधकार्य

एक अफगान नागरिक नेपाल होटल से फरार
बेलहिया सीमा पार से भारत से नेपाल में प्रवेश करने वाला एक अफगान नागरिक काठमांडू के एक होटल से फरार गया है। सीबीआई नेपाल की जांच में पता चला कि सितंबर के दूसरे सप्ताह में दिल्ली से बस से सोनौली आया अजमल अचेकजई भारत के पंजाब का नागरिक होने के फर्जी पहचान पत्र के साथ बेलहिया सीमा पार से काठमांडू आया था। नेपाल में रहने के दौरान वह जिस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करता था, वह स्विच ऑफ है। डीआईजी धीरज प्रताप सिंह ने बताया कि फरार युवक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढें   सभापति लामिछाने ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *