Fri. Oct 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डब्ल्यूएचओ से मान्यता वाली कोवैक्सीन दुनिया की सातवीं वैक्सीन बनी

 

 

कोरोना वायरस रोधी पूरी तरह से  कोवैक्सीन को वैश्विक मान्यता मिल गई है। कोवैक्सीन लेने वालों को दीवाली का उपहार देते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इस टीके को आपातकालीन उपयोग की सूची (ईयूएल) में शामिल करने की मंजूरी दे दी है। डब्ल्यूएचओ की मान्यता मिलने के बाद कोवैक्सीन लेने वाले को अब दूसरे देशों में क्वारंटाइन नहीं होना पड़ेगा।

भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को मान्यता देने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने डब्ल्यूएचओ का आभार जताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ‘यह उपलब्धि सक्षम नेतृत्व और मोदी जी के संकल्प का प्रतीक, लोगों के विश्वास की कहानी और आत्मनिर्भर भारत की दीवाली है।’ डब्ल्यूएचओ की दक्षिण पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक डा. पूनम खेत्रपाल सिंह ने भी ट्वीट कर इसके लिए भारत को बधाई दी।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 30 अक्टुबर 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

अब तक सात वैक्सीन को मिली मान्यता

डब्ल्यूएचओ से मान्यता वाली कोवैक्सीन दुनिया की सातवीं वैक्सीन बन गई है। इसके पहले डब्ल्यूएचओ से अमेरिका की तीन कंपनियों (फाइजर, माडर्ना और जानसन एंड जानसन), ब्रिटेन की एस्ट्राजेनेका और चीन की दो कंपनियों (सिनोफार्म और सिनोवैक) की वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति मिल चुकी है। एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन को पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट कंपनी कोविशील्ड के नाम से बनाती है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com