Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

म्यांमार : प्रदर्शनकारियों के शांतिपूर्ण मार्च में सेना का एक ट्रक घुसा तीन की मौत

 

म्यांमार के सबसे बड़े शहर यांगून में रविवार को सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के शांतिपूर्ण मार्च में सेना का एक ट्रक घुस गया, जिससे कम से कम तीन लोगों की मौत की खबर है। प्रत्यक्षदर्शियों और प्रदर्शन के आयोजकों ने यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पर पोस्ट किये गए एक वीडियो में सेना के एक छोटे तेज रफ्तार ट्रक को मार्च के पीछे आते देखा जा सकता है।

गौरतलब है कि सेना ने पिछले साल एक फरवरी को म्यांमार की नेता आंग सान सू ची का तख्तापलट कर दिया था, जिसके बाद उनके खिलाफ लगभग एक दर्जन आपराधिक मामलों में सुनवाई चल रही है। सोमवार को इस संबंध में पहला निर्णय सुनाए जाने की संभावना है, जिसके चलते यांगून और देश के अन्य भागों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

यह भी पढें   राष्ट्रीय सभा में नेपाली कांग्रेस की ‘दल की नेता’ बनीं कमला पंत

एक प्रत्यक्षदर्शी ने एसोसिएटेड प्रेसको बताया कि जब ट्रक ने प्रदर्शनकारियों को टक्कर मारी तब वे सड़कों पर थे। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, ‘लगभग पांच सशस्त्र सैनिक वाहन से बाहर निकले और प्रदर्शनकारियों का पीछा किया। उन्होंने गोलियां चलाईं और कार की चपेट में आए युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया। कम से कम 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *