Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शिक्षादिप कॉलेज बिराटनगर ने बितरण की लगभग 70 लाख की छात्रवृति

 


माला मिश्रा बिराटनगर ! बिराटनगर का शिक्षादिप कालेज शुक्रवार को पत्रकार सम्मेलन कर 12 वी का छात्र छात्राओं को 69 लाख 70 हज़ार का छात्रवृति प्रदान किये जाने की जानकारी दी गई। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड का कक्षा 11 विज्ञान संकाय परीक्षा में उत्कृष्ट विद्यार्थी को न्युनतम 10 हज़ार से 90 हज़ार 500 रुपये तक छात्रवृति प्रदान की गई है। इसकी जानकारी कॉलेज का प्रिंसिपल ज्ञान बहादुर खड़का ने दी है। उन्होंने कहा है की जिनको छात्रवृति मिली है उनका कॉलेज में जमा की गई फीस वापस कर दी जाएगी । प्रिंसिपल श्री खड़का का यह भी कहना था कि पिछले वर्ष 30 लाख के आसपास छात्रवृति दी गयी थी। कॉलेज द्वारा लिए गए 11 और 12 कक्षा का आन्तरिक परिक्षा में उत्कृष्ट करीब 100 छात्र छात्राओं को नगद पुरस्कार सहित सम्मान किया गया है। इन छात्र छात्राओं को कॉलेज का प्रिंसिपल सहित विज्ञान संकाय का कोर्डिनेटर वसंत बस्नेत संचालक क्रमशः मणि राज भट्टराइ, रामचन्द्र अधिकारी, भूपेन्द्र दहाल , नवीन कुमार राय, प्रा. डॉ. आई यस झा ने बारी बारी कर सम्मान और पुरस्कार किया। कॉलेज में कुल 2600 बिद्यार्थी अध्ययन करते है। इसकी जानकारी कॉलेज प्रबंधक के द्वारा दी गई है ।

यह भी पढें   डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक पद के लिए नेपाल से डॉ. संगीता कौशल मिश्रा को उम्मीदवार बनाने की तैयारी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com