Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वैक्सिन खरीद के लिए विश्व बैंक के साथ २ अर्ब १४ करोड कर्ज सम्झौता

 

काठमांडू, २५ फरवरी । कोरोना वायरस (कोभीड–१९) विरुद्ध वैक्सिन खरीद के लिए नेपाल सरकार ने विश्व बैंक के साथ २ अर्ब १४ करोड कर्ज लेने का निर्णय किया है । आज शुक्रबार अर्थमन्त्रालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में इसके लिए सम्झौता की गई है । सम्झौता में अर्थमन्त्रालय के सचिव मधुकुमार मरासिनी और विश्व बैंक की ओर से बैंक के लिए नेपाल और श्रीलंका के राष्ट्रीय निदेशक हदाद जर्भोस ने हस्ताक्षर किया है ।
बताया गया है कि यह सहुलियतपूर्ण कर्ज है । अर्थ मन्त्रालय ने कहा है कि पाँच साल से अधिक उम्र वाले सभी नागरिकों को वैक्सिन दिलाने के लिए आवश्यक वैक्सिन खरीद के लिए यह करम प्रयोग में लाया जाएगा । हस्ताक्षर समारोह को सम्बोधन करते हुए अर्थ सचिव मरासिनी ने कहा है– ‘कोभीड–१९ महामारी से सिर्जित परिवर्तनपूर्ण परिस्थितियों में नेपाल ने प्रभावकारी रुप में प्रतिकार्य जारी रखा है । यह अतिरिक्त वित्तपोषण से बालबालिकाओं में वैक्सिन की पहुँच बिस्तार हो सकती है ।’
इसीतरह बैंक के निर्देशक जर्भोस ने कहा कि विश्व बैंक से प्राप्त होनेवाला रकम से नेपाल में अधिक संख्या में वैक्सिन की व्यवस्थापन हो सकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com