Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश प्रदेश की तीन हजार महिलाओं के लिए भारत द्वारा गैस कनेक्शन प्रदान

 

काठमांडू, 9 मार्च, हिमालिनी संवाददाता । अंतरराष्ट्रीय नारी दिवस के अवसर पर राजधानी में MoU साइनिंग समारोह का आयोजन किया गया । इस समारोह को प्रमुख अतिथि मंत्री श्रीमती उमा रेग्मी द्वारा दीप प्रज्वलित करके उदघाटन किया।
इस अवसर पर भारतीय दूतावास के डीसीएम श्री नमज्ञा खम्पा की उपस्थिति में नेपाल भारत महिला मैत्री समाज की अध्यक्ष श्री मती चन्दा चौधरी तथा भारतीय दूतावास के प्रथम सचिव श्री करुण वन्सल ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया । इसके अंतर्गत मधेश प्रदेश के अति पिछड़ा बर्ग के परिवार को एलपीजी कनेक्श सेवा प्रदान किया जाएगा । यह भरत सरकार के आर्थिक सहयोग के अंतर्गत मधेशी परिवारों को प्राप्त होगा । नेपाल में महिला के विकास को लक्षित करके नेपाल भारत महिला मैत्री समाज द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होता आया है ।

यह भी पढें   लामिछाने का भारत भ्रमण


स्वागत करते हुए समाज की अध्यक्ष चन्दा चौधरी ने  एमओयू पर प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि 2016 से ही इस प्रोजेक्ट का वो प्रयास कर रहीं थीं जो आज सफल हुआ । उन्होंने सप्तरी की एक घटना को याद करते हुए जिसमे एक बच्चा की मृत्यु हो गई थी कहा कि उसी दिन से हम यह प्रोजेक्ट लाने के लिए प्रयास कर रहे थे ।
यह गैस का कनेक्शन तीन हजार मधेशी परिवारों में वितरित किया जायेगा । इसके वाद गैस चूल्हा का हस्तांतरण किया गया ।
अपने मुख्य सम्बोधन में डीसीएम श्री नमज्ञया सी खम्पा ने कहा कि भारत हमेसा से नेपाल की प्रथमिकता को ध्यान में रखता है ।उन्होंने कहा कि नेपाल में अभी 22 प्रोजेक्ट काम कर रहा है जिसमे महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है।
प्रमुख अतिथि के रूप में माननीय मंत्री उमा रेग्मी ने कहा कि नेपाल भरत के बीच सहयोग का काम सदियों से होती आ रही है । मंत्री महोदया ने कहा कि यह गैस अपने से उत्पादन करने की क्षमता का विकास करना होगा । इस सम्बंध में उन्होंने कहा कि महिला को तालीम की व्यवस्था भी होनी चाहिए । मन्त्री महोदया ने कहा कि इस तरह का सहयोग सभी नेपाली के लिए भी होना चाहिये । मंत्री उमा रेग्मी ने सहयोग के विभिन्न क्षेत्र का उल्लेख किया जिसमे भरतीय सहयोग की संभावना है । उन्होंने नेपाल के पहाड़ी जिला में महिला की स्थिति का भी जिक्र किया । महिला हिंसा में बढ़ोतरी का उल्लेख करते हुई मंत्री महोदया ने कही की हिंसा का जर घर मे ही शुरू होता है । इसके विरुद्ध भी महिलाओं को आवाज उठाना पड़ेगा । ये सभी जिम्मेवारी उन्होंने नेपाल भारत महिला मैत्री समाज को ही दिया ।
समारोह में भारतीय दूतावास के पीआईसी प्रमुख श्री नवीन कुमार तथा प्रथम सचिव श्री रोहित मिश्रा की भी उपस्थिति थी । समारोह का संचालन विवेकानंद फाउंडेशन से सी नीरज भंडारी ने किया ।

यह भी पढें   आज का मौसम

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *