Sat. Jun 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल-भारत सीमा पर खुद को रॉ एजेंट बताने वाले दो संदिग्ध गिरफ्तार, मोबाइल में म‍िले पाकिस्तानी नंबर

 

महराजगंज,

गोरखनाथ मंदिर में हमले के प्रयास के बाद भारत नेपाल के सीमा पर विशेष अलर्ट है। इसी बीच बुधवार की रात को नौतनवा से एक्सयूवी गाड़ी से नेपाल जाने की फिराक में खुद को रॉ एजेंट बताने वाले दो संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है ।

दोनों आरोपितों के पास से एक मोबाइल, एक एयरगन, एक रा की एक आइडी (अप्रमाणित) भी बरामद हुई है। दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद सीमा पर तैनात आइबी, एलआइयू और एसआइओ की टीम पूछताछ में जुट गई है । पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि नौतनवा की टीम ने दोनों आरोपितों को एक्सयूवी गाड़ी के साथ नेपाल जाने के दौरान पकड़ा है। दोनों के बारे में बिना जांच के अभी कुछ स्पष्ट नहीं बताया जा सकता है। टीमें जांच कर रही है, जल्द ही मामले में और जानकारियां दी जाएंगी ।

यह भी पढें   मधेश प्रदेश अधिवेशन की सम्पूर्ण गतिविधियां स्थगित

पकड़े गए दोनों आरोपित बनारस के  हैं। इसमें से एक का नाम राहिल परवेज तो दूसरे का नाम कृष्णा प्रसाद बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक इनके पास से बरामद एयरगन नई है।

माेबाइल में मिले पाकिस्तान के नंबर, नेपाल भी हो रही थी बात

नौतनवा में गिरफ्तार दोनों आरोपितों और उनके रहस्य से पर्दा उठाने के लिए पुलिस उनका सीडीआर खंगाल रही है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि दोनों आरोपितों के पिछले तीन से चार महीनों का सीडीआर खंगाला जा रहा है। इसमें से राहिल परवेज की मोबाइल से पाकिस्तान के कुछ नंबर मिले हैं। जबकि वहीं दूसरे आरोपित कृष्णा प्रसाद की मोबाइल से पिछले कई दिनों से लगातार नेपाल में बात होने की पुष्टि हुई है। यह यहां पर क्यों आए थे, और रॉ की फर्जी आइडी रखने के पीछे का क्या कारण है, इसकी जानकारी की जा रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *