Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश के विकास तथा मधेशी के समान के अधिकार के लिए हूं संकल्पित : ओली

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर | मधेश के विकास तथा मधेशी के समानता के लिए मैंजो संकल्पित हूं। मधेशी दलके कुछ नेता नकली मुक्तिदाता वन मधेश के मसीहा वनने के आतुर हैं। उपयुक्त बातें नेकपा एमाले के सुप्रीमों तथा पूर्व प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली ने शनिवार को मलंगवा में एक महती आमसभा तथा पार्टी को संवोधित करते हुए कहीं। इस अवसर पर पर उन्होंने कहा कि मेरे कार्य काल में रेल का विकास हुआ। रेल के कोच और इंजन खरीदे गए। मधेश के लाइफ लाइन हुलाकी सड़क के लिए दस अरब दिए गए। ओली ने कहा कि संसद अवरुद्ध के वाद भी नागरिकता अध्यादेश को राष्ट्रपति के पास भेजकर पास करवाया गया। लेकिन सर्वोच्च अदालत ने रोक लगा दी। इस कार्यक्रम में नेकपा एमाले के मधेश इंचार्ज रघुबीर महासेठ, पूर्व मंत्री तथा स्थायी कमिटी के सदस्य प्रभु साह, सुमन प्याकुरेल, सीता उप्रेती सहित कई नेताओं ने विचार व्यक्त किए।
नेकपा माओवादी केन्द्र के पो व्यूरो सदस्य केशव ढुंगाना, कविलासी गांवपालिका के अध्यक्ष (मेयर) कौशल किशोर राय सहित विभिन्न पार्टियों के एक हजार नेता तथा कार्यकर्ताओं ने एमाले की सदस्यता ग्रहण की। ओली ने सभी को माला, अवीर तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ओली को 101किलो का माला पहनाकर स्वागत किया। भीषण गर्मी के वावजूद हजारों की तादाद में लोग उपस्थित थे।

यह भी पढें   हम एक नई शुरुआत करना चाहते हैं – रवि लामिछाने

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *