Mon. Jun 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मेयर पद में प्रतिस्पर्धा के लिए पुलिस एसएसपी पद से इस्तीफा देनेवाले साह को नहीं मिला टिकट

 

जनकपुरधाम, २५ अप्रील । धनुषा जिला विदेह नगरपालिका निवासी गोविन्द साह नेपाल पुलिस में पुलिस वरिष्ठ उपरीक्षक (एसएसपी) में कार्यरत थे । जब सरकार ने वैशाख ३० गते के लिए स्थानीय चुनाव करने का घोषणा किया तो साह को भी लगा कि अब मैं भी चुनाव में उम्मीदवार बनूंगा । नेपाली कांग्रेस पार्टी से निकट साह ने पार्टी के नेताओं से विमर्श किया, टिकट मिलने की आश्वासन भी प्राप्त किया ।
जिसके चलते उन्होंने पुलिस एसएसपी पद से इस्तिफा दिया । स्थानीय स्तर से मेयर पद के दाबेदार के रुप में पार्टी ने साह और योगेन्द्र यादव का नाम सिफारिश किया । लेकिन नेपाली कांग्रेस ने साह को नहीं, यादव को टिकट देने का निर्णय किया है । पार्टी से टिकट प्राप्त ना होने के कारण साह स्वतन्त्र उम्मीदवारी दे रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *