Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दरभंगा लाये जा रहे यूपी विहार बोर्डर पर पकड़ा गया चांदी का कनेक्शन बिराटनगर से

 


हिमालिनी प्रतिनिधी बिराटनगर नेपाल ।
यूपी विहार के बोर्डर पर बरामद चांदी का कनेक्शन नेपाल के बिराटनगर से है । सूत्र बताते है कि दरभंगा से उक्त चांदी बिराटनगर पहुचता इससे पूर्व पकड़ा गया । बता दे कि बुधवार 18 मई को यूपी से बिहार आ रही एक लग्जरी कार तलाशी के लिए रोका गया तो चालक व उसमें बैठा शख्स भागने लगा। लेकिन, पुलिस ने घेराबंद कर दोनों को धर दबोचा। कार की तलाशी ली गई तो उसके तहखाने में चांदी की बड़ी खेप मिली।
उत्पाद विभाग की पुलिस ने बिहार-यूपी बॉर्डर के बलथरी चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान कार पर लदी 232 किलो 950 ग्राम चांदी बरामद की। इसकी कीमत करीब 1 करोड़ 44 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस कार पर सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जिसमें कार का चालक दरभंगा जिले के मौलागंज के शिवशंकर महतो व शिवाजी नगर के मनोज कुमार गुप्ता शामिल हैं। दोनों लग्जरी कार में बनाए गए तहखाने में चांदी की 176 सिल्ली लेकर उत्तर प्रदेश के कानपुर से दरभंगा जा रहे थे। चेक पोस्ट पर तैनात उत्पाद विभाग के प्रभारी प्रकाश चंद के नेतृत्व में बुधवार को यूपी से बिहार आने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान यूपी से बिहार आ रही एक लग्जरी कार तलाशी के लिए रोका गया तो चालक व उसमें बैठा शख्स भागने लगा। लेकिन, पुलिस ने घेराबंद कर दोनों को धर दबोचा। जब कार की तलाशी ली गई तो उसके तहखाने में चांदी की बड़ी खेप मिली।
उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि सेल टैक्स व कुचायकोट पुलिस की टीम जांच कर रही है। हिरासत में लिए गए मनोज कुमार गुप्ता ने खुद को पुलिस की पूछताछ में दरभंगा के किसी पवन वर्मा नामक व्यवसायी का स्टॉफ बताया है।

यह भी पढें   अर्थव्यवस्था में सुशुप्त मंदी के संकेत: शेयर बाजार की गिरावट सिर्फ 'करेक्शन' या बड़े संकट की आहट ?

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed