Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मौलापुर नगरपालिका का 6वां नगर सभा संपन्न

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । मौलापुर नगरपालिका का 6वां नगर सभा शुक्रवार को भव्यता के साथ संपन्न हुआ। नगरपालिका सभाकक्ष में संपन्न इस इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि एमाले के स्थायी कमिटी सदस्य तथा पूर्व मंत्री प्रभु साह, विशिष्ट अतिथि नेकपा एमाले के स्थायी सदस्य कुन्दन कुशवाहा थे।
नगर सभा में आगामी आर्थिक बर्ष 2079/2080के लिए करीब 36करोड़ का बजट प्रस्तुत किया गया। नगर के मग्र विकास के लिए 36करोड़ 57लाख20हजार
आय व्यय सहित को बजट प्रस्तुत किया गया हैं।
बजट में मौलापुर नगरपालिका के सभी छात्राओं को प्राविधिक शिक्षा निशुल्क उपलब्ध कराने, नगरपालिका के सभी महिलाओं को सेनेटरी पैड निशुल्क वितरण करने सोनरनियामा में पिकनिक पार्क का निर्माण, एकीकृत दलित वस्ती का निर्माण, घरेलू बिद्युत निशुल्क,नगरपालिका को कच्ची सड़क मुक्त करने, चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण, किसान को पेन्शन योजना जैसे जनमुखी योजना शामिल है।
इसी तरह ऐतिहासिक तथा पुरातात्विक पतौरा महादेव को राष्ट्रीय तथा अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए नगरपालिका द्वारा पहल के साथ सभी सभी धर्मों के स्थलों को विकास करने सहित नगरपालिका द्वारा कई लोक कल्याणकारी की घोषणा की गयी।
कार्यक्रम में आगामी आर्थिक बर्ष के लिए वित्तीय समानीकरण, सशर्त अनुदान, राजस्व, आंतरिक आय, प्रदेश सरकार द्वारा अनुदान सहित रकम के बारे में नगर सभा में उल्लेख किया गया।
मेयर रीना कुमारी साह की अध्यक्षता में संपन्न नगर सभा में उप मेयर, सभी वार्ड अध्यक्ष, सदस्य तथा सभी क्षेत्रों के गणमान्य लोग उपस्थित थे। उपयुक्त जानकारी प्रशासकीय अधिकृत राम बावू साह ने दी है।

यह भी पढें   चीन ने रसुवागढ़ी–केरुंग सड़क मार्ग पूरी तरह फिर खोला

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com