Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज है मित्रता दिवस, अगस्त महीने के पहले रविवार को ही क्यों मनाया जाता ही मित्रता दिवस ?

 

अगस्त महीने के पहले रविवार को हर साल फ्रेंडशिप डे यानी मित्रता दिवस के दौर पर मनाया जाता है। कई देश मित्रता दिवस को अपने अपने तरीके से मनाते हैं। इस बार दोस्ती का ये खास दिन 7 अगस्त को मनाया जा रहा है। नाम से ही स्पष्ट है फ्रेंडशिप डे दोस्ती को समर्पित दिन होता है। इस दिन लोग अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हैं, घूमते फिरते हैं और अपनी दोस्ती को सेलिब्रेट करते हैं। मदर्स डे या फादर्स डे की तरह की फ्रेंडशिप डे को मनाने की परंपरा है। लेकिन फ्रेंडशिप डे मनाने वाले लोगों के मन में ये सवाल जरूर आता होगा कि दोस्तों के लिए एक खास दिन समर्पित करने के पीछे क्या वजह थी? आखिर सबसे पहले फ्रेंडशिप डे कब और क्यों मनाया गया? फ्रेंडशिप डे का इतिहास क्या है और इस दिन का क्या महत्व है? 7 अगस्त 2022 को अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस मनाने से पहले जानिए इस दिन का इतिहास और फ्रेंडशिप डे से जुड़ी रोचक बातें।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 12 सितंबर 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

सबसे पहले मित्रता दिवस साल 1935 में मनाया गया था। इस दिन को अमेरिका में अगस्त के महीने में मनाया गया। दोस्ती के प्रतीक के तौर पर फ्रेंडशिप डे मनाने की शुरुआत हुई, जिसके बाद हर साल मित्रता दिवस के रूप में इस दिन को दुनियाभर में मनाया जाने लगा।

फ्रेंडशिप डे को मनाने की दिलचस्प कहानी है। अमेरिका में 1935 में अगस्त के पहले रविवार के दिन एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। कहा जाता है कि इस हत्या के पीछे अमेरिकी सरकार थी। जिस व्यक्ति की मौत हुई थी, उसका एक प्रिय मित्र था। जब दोस्त की मौत की सूचना मिली तो वह बहुत हताश हो गया। दोस्त के जाने के गम में उस शख्स ने भी आत्महत्या कर ली।

यह भी पढें   ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में जारी की गई ‘नई दिल्ली घोषणा–पत्र २०२६’

दोस्ती और लगाव के इस रूप को देख कर अमेरिकी सरकार ने अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे के तौर पर मनाने का फैसला लिया। धीरे धीरे ये दिन प्रचलन में आ गया और  कई देशों में अगस्त के पहले रविवार को मित्रता दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा।

कुछ लोगों को फ्रेंडशिप डे को लेकर कंफ्यूजन है कि 30 जुलाई और अगस्त के पहले रविवार में से सही फ्रेंडशिप डे कौन सा होता है। दरअसल, साल 1930 में जॉयस हॉल ने हॉलमार्क कार्ड के रूप में उत्पन्न किया था। बाद में 30 जुलाई 1958 को आधिकारिक तौर पर अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस मनाने की घोषणा की गई। लेकिन भारत समेत बांग्लादेश, मलेशिया, संयुक्त अरब अमीरात और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देश अगस्त के पहले रविवार को ही दोस्ती दिवस मनाते हैं।

यह भी पढें   नेपाल के नए मंत्री दीपक साह ने नंगे पैर कार्यालय में प्रवेश कर संभाला पदभार

हर व्यक्ति की जीवन में कोई न कोई दोस्त जरूर होता है। दोस्ती की न तो उम्र होती है और न ही लिंग व राष्ट्रभेद। दोस्ती की भावना विश्वास, एकजुटता और खुशहाली को प्रोत्साहित करती है। ऐसे में दोस्ती का महत्व जितना जरूरी है, उतना ही इस महत्व को हर दोस्त को महसूस कराना। इसलिए हर साल दोस्ती दिवस मनाया जाता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com