तनहूँ : एमाले कार्यकर्ता को हिरासत में लेने के कारण मतदान अब तक शुरु नहीं
४ मंसिर, तनहुँ ।
तनहुँ के घिरिङ गाँवपालिका-१ में प्रहरी द्वारा दो एमाले कार्यकर्ता को हिरासत में लेने के कारण मतदान शुरु नहीं हो पाया है ।
बीती शाम कांग्रेस और एमाले कार्यकर्ता के बीच झडप होने के बाद प्रहरी ने दो एमाले के कार्यकर्ताओं कोहिरासत में लिया था । जिला प्रहरी कार्यालय तनहुँ के प्रहरी नायब उपरीक्षक (डीएसपी) युवराज खड्का ने यह जानकारी दी है ।
उनके अनुसार झडप के कारण घिरिङ गाँवपालिका-१ पुट्टारस्थित कृष्ण मावि मतदान केन्द्र में मतदान कार्य सुचारु नहीं हो पाया है।
एमाले नेता विष्णुभक्त सिग्देल ने कहा है कि एमाले की विजय सुनिश्चित होने के कारण एमाले कार्यकर्ता को हिरासत में लेकर त्रास फैलाने का काम किया जा रहा है ।

