Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

खुद को पैगंबर बता कर बेटी सहित 20 से अधिक महिलाओं से शादी कर हैवानियत की सीमा पार की

 

अमेरिका  में एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया गया है, जिसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी. इस शख्स पर आरोप है कि इस ने अपनी बेटी सहित 20 से अधिक महिलाओं से शादी की है. और इनमें से अधिकांश महिलाएं 15 साल से कम उम्र की हैं. एफबीआई के एक हलफनामे के मुताबिक इस व्यक्ति की पहचान सैमुअल रैपिले बेटमैन के रूप में की गई है.

वाशिंगटन में शुक्रवार को दायर हलफनामे में 46 वर्षीय व्यक्ति पर अनाचार का आरोप लगाया गया. आरोप है कि ये शख्स नौ साल की उम्र की लड़कियों के साथ सामूहिक यौन क्रियाओं में शामिल था. साथ ही बाल तस्करी भी करता था. बेटमैन एक छोटे समूह के नेता थे. साल्ट लेक ट्रिब्यून के मुताबिक एफबीआई हलफनामे के अनुसार, 2019 में लगभग 50 अनुयायियों के छोटे समूह का नियंत्रण संभालने के बाद, बेटमैन ने कथित तौर पर ‘घोषणा करना शुरू कर दिया कि वह पैगंबर मोहम्मद है.

यह भी पढें   शिशु मंदिर के दो आचार्यों के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित

15 साल की लड़कियों से शादी
एफबीआई के मुताबिक बेटमैन ने 20 महिलाओं से शादी की- ‘जिनमें से कई नाबालिग हैं, ज्यादातर 15 साल से कम उम्र की हैं’ और उन्हें अनाचार, पीडोफिलिक समूह सेक्स और बाल यौन तस्करी के घिनौने कृत्यों में शामिल होने के लिए मजबूर किया. रिपोर्ट में कहा गया है कि बेटमैन को पहली बार 28 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था, कुछ ही हफ्तों बाद, 13 सितंबर को, एफबीआई ने बच्चों और वयस्कों के बीच यौन उत्पीड़न और कम उम्र में विवाह के साक्ष्य की तलाश में दो घरों पर छापा मारा.

यह भी पढें   सी और पुतिन की संयुक्त अपील

बेटियों के साथ यौन संबंध बनाने का आदेश
दस्तावेज़ों में एक हैरान कर देने वाली घटना का भी ज़िक्र है. बेटमैन ने तीन पुरुष अनुयायियों को अपनी बेटियों के साथ यौन संबंध बनाने का निर्देश दिया, जिनमें से एक सिर्फ 12 वर्ष की थी. जबकि वो खुद इसे देख रहा था. बेटमैन ने कथित तौर पर दावा किया कि लड़कियों ने ‘भगवान के लिए अपने गुणों का त्याग’ किया था, और आगे कहा: ‘भगवान उनके शरीर को ठीक कर देंगे और उनके शरीर में झिल्ली वापस डाल देंगे.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *