Tue. Nov 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एफआईएमटी कालेज में लीगल सर्विस क्लीनिक शुरू

 

बुधवार,14 दिसंबर,2022: नई दिल्ली: (हिमालिनी दिल्ली ब्यूरो) लीगल ऐड सोसायटी, नैशनल लीगल सर्विस एथोरिटी तथा दिल्ली स्टेट लीगल सर्विस एथोरिटी के संयुक्त प्रयासों से आई पी यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त एफआईएमटी कालेज में लीगल सर्विस क्लीनिक का विधिवत उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि भारत पाराशर संग सुश्री अनुराध जिंदल, प्रो.(डॉ) अफजल वाणी-सलाहकार एफआईएमटी, ला विभाग की अध्यक्ष प्रो.(डॉ) श्वेता गग्नेजा, डॉ शिवानी सिंह-संयोजक लीगल ऐड सोसायटी, पारुल मनचंदा,गीता, पारुल एवं दीपांजलि भी उपस्थित रहे। तीन दिवसीय सेमिनार में एलएलबी कोर्स के एक सौ विद्यार्थियों को पारा लीगल वालिंटियर्स ट्रेनिंग दौरान दिल्ली स्टेट लीगल सर्विस एथोरिटी के अतिरिक्त सचिव सुमित आनंद ने भारतीय संविधान के मूल, मौलिक अधिकार सहित रोल एंड रिस्पोंस्बलिटी पर प्रकाश डाला। सेमिनार के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कालेज की ला विभाग की निदेशक प्रोफेसर डॉ श्वेता गग्नेजा ने लीगल सर्विस क्लीनिक की महत्वत्ता का खुलासा करते हुए बताया कि इस लीगल सर्विस क्लीनिक के माध्यम से आर्थिक रुप से पिछड़े वर्ग को निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही कानून के विद्यार्थियों को व्यावहारिक तथा पेशेवर ट्रेनिंग भी मुहैया कराई जाएगी। इस तीन दिवसीय सेमिनार का मंच संचालन ग्लोरी सिंह तथा जेसमीन ने बखूबी अंदाज से किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com