Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीके राउत के विरुद्ध प्रदर्शन

 

काठमांडू, ८ पुस –

सप्तरी के राजविराज में जनमत पार्टी के अध्यक्ष डा. सीके राउत के विरुद्ध में वृहस्पतिवार की शाम को प्रदर्शन हुआ है । राउत ने प्रतिनिधिसभा सदस्य के रूप में वुहस्पतिवार को लिए गए शपथ बदर करने की मांग की जा रही है ।
राउत ने वृहस्पतिवार को संसद भवन में मधेशी भाषा कहकर शपथ ली लेकनि मेधेशी कहकर कोई भाषा मधेश में नहीं बोली जाती है इसलिए उनके द्वारा ली गई शपथ के प्रति आपत्ति जनाते हुए मिथिला साहित्य कला प्रतिष्ठान और मैथिली साहित्य परिषद ने संयुक्त रूप में प्रदर्शन किया है । प्रदर्शनकारियों ने नाराबाजी करते हुए राउत का पुतला भी दहन किया ।
मैथिला साहित्य कला प्रतिष्ठान सप्तरी के पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र मिश्र ने बताया है कि –मधेशी भाषा कहकर किसी भी भाषा का उल्लेख कहीं नहीं किया गया है । जिस भाषा की कही कोई उल्लेख नहीं मिलती है इस अवस्था में जनता के सर्वोच्च निकाय संसद् सचिवालय से मधेसी भाषा कहकर राउत और उनकी पार्टी के अन्य सांसदों को शपथ करवाना संविधान के विपरीत है ।उन्होंने यह भी कहा कि राउत के इस व्यवहार से समग्र मैथिली भाषी की भावना को ठेस पहुँची है ।
संसद् सचिवालय से राउत के शपथ को अवैध ठहराने, साथ ही संविधान द्वारा तय किए गए मातृभाषा में शपथ करवाने की मांग भी की गई है ।
मिलाफ के सचिव विद्यानन्द वेदर्दी ने बताया कि –मैथिली भाषी क्षेत्र से प्रतिनिधि सभा में चुनाव जितकर राउत द्वारा नेपाल के किसी भी अधिकारिक दास्तवेज में उल्लेख नहीं रहने वाली मधेशी भाषा का नाम देकर शपथ लेना असंवैधानिक है । विद्या ने दाबा किया है कि राउत ने मधेशी भाषा कहकर जो संसद सचिवालय में दर्ता कराया है वह निवेदन ही संविधान के विपरीत है ।
विद्या ने हिमालिनी को यह भी जानकारी दी कि जिस समय विरोध प्रदर्शन किया किया जा रहा था उसी समय दीलीप मंडल नामक एक व्यक्ति जो की जनमत पार्टी का कार्यकर्ता है उसने राजविराज के पत्रकार नवीन यादव पर हमला किया । नवीन की हाथों में कैमरा था और जनमत का यह कार्यकत्र्ता नहीं चाहता था कि इस तरह का विडियो कही भी अपलोड हो । उसने नवीन पर हाथ भी उठाया । जो निन्दनीय है ।
राउत मंसिर ४ के निर्वाचन में सप्तरी क्षेत्र नम्बर २ से प्रतिनिधिसभा सदस्य में विजयी हुए थे । यह उन्हीं का क्षेत्र है जहाँ अभी उनके विरुद्ध प्रदर्शन हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *