Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दिल्ली के उपमुख्यमन्त्री मनीष सिसोदिया गिरफ्तार

 

काठमांडू, १५ फागुन–

 

 

 

भारत नई दिल्ली के उपमुख्यमन्त्री मनिष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया गया है । सीबीआई ने रविवार की शाम सिसोदिया को गिरफ्तार किया है ।

सीबीआई ने दिल्ली के शराब घोटाले के मामले उन्हें पकड़ा है । अनुसन्धान के क्रम में रविवार को सिसोदिया को सीबीआई ने कार्यालय में बुलाया था । ८ घंटे लम्बी पुछताछ के बाद रविवार की ही शाम ७ः १५ में उन्हें गिरफ्तार कर लिया । सोमवार को कोर्ट में उनकी पेशी होगी ।

यह भी पढें   ग्लानि, भय और हीनता के भँवर से निकलना ही आत्मविश्वास की पहली जीत : बिमल सरार्फ

सिसोदिया आम आदमी पार्टी (आप)के नेता हैं । आप पार्टी का नेताओं ने आरोप लगाया है कि इसमें गंदी राजनीतिक खेली जा रही है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)ने अपना प्रतिशोध लिया है ।

आप पार्टी के अध्यक्ष एवम् दिल्ली के मुख्यमन्त्री अरविन्द केजरीवाल ने सिसोदिया बेकसुर हैं कहा है । उनकी गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने यही कहा है कि ये गंदी राजनीति है । केजरीवाल ने कहा है ‘मनिष की गिरफ्तारी से जनता आक्रोशित है । जनता को सब मालुम है । इसका जबाब वो जरुर देंगे । हमारा संधर्ष और मजबूत होगा ।’
सिसोदिया के गिरफ्तारी के बाद राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ा कर दिया गया है । सीबीआई के मुख्यालय के बाहर भी भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com