Sat. Aug 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नागरिकता विधेयक प्रमाणीकरण पर डॉ राउत ने खुशी व्यक्त की

 

काठमाडौँ । जनमत पार्टी के अध्यक्ष डा.सिके राउत ने नागरिकता विधेयक प्रमाणीकरण का स्वागत किया है। अध्यक्ष राउत ने आज एक विज्ञप्ति जारी कर राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल के कार्य का स्वागत किया है। उन्होंने नागरिकता विधेयक प्रमाणीकरण से लंबे समय से नागरिकताविहिन रहे योग्य नेपाली को नागरिकता प्रदान करने का रास्ता खुलने पर खुशी जाहिर की है।

नागरिकता की मांग करते आ रहे आन्दोलन के कारण जान गंवाने वालों के प्रति श्रद्धाञ्जली व्यक्त करते हुए राउत ने इसके लिए आन्दोलन करने वालों को भी धन्यवाद ज्ञापन किया है।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन द्वारा संबोधन... कहा ..घटना की तत्काल निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से जाँच की जाएगी

उन्होंने रेशम चौधरी को आममाफी देने के सरकार के निर्णय का भी स्वागत किया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com