Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में भारतीय रुपया बंद होने से भारत में रोजगार के लिए गए नेपालियों की बढी परेशानी

 

काठमान्डू 20 जुलाई

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारत नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में भारतीय 1000 रुपये 1500 रुपये में परिचालन यानी लिया जा रहा है. कुल मिलाकर कहे तो भारतीय 1000 रुपये नेपाली 1600 रुपये के बराबर होगा यानी बॉर्डर क्षेत्र में ही 100 का नुकसान.  सूत्रों की मानें तो नेपाल के भीतरी क्षेत्र यानी दूरदराज क्षेत्रों में जहां से बॉर्डर दूर है वहां मनमाने रेट पर भारतीय रुपये को काफी जद्दोजहद के बाद चलन में लिया जा रहा है. नेपाल के दूरदराज के पहाड़ी क्षेत्रों में भारतीय 1000 रुपये नेपाली 1000 से 1200 रुपये के भाव में चलन में लाया जा रहा है. नेपाल जाने वाले पर्यटकों को भारतीय रुपया को नेपाली रुपया में बदलने के बाद ही पर्यटन का सुखद आनंद उठाने के लिए नेपाली क्षेत्र में प्रवेश करना अब जरूरी हो गया है.

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 18 अप्रैल 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

नेपाल में भारतीय करेंसी से सामान खरीदना मुश्किल हो गया नेपाल की सरकार ने 100 से ऊपर की करेंसी पर प्रतिबंध लगा दिया है. जिससे नेपाल में खरीदारी को जा रहे भारतीय लोग बैरंग वापस लौट रहे हैं. नेपाल के बदले व्यवहार से बिहार के सीमावर्ती जिले के सीमांत क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है. इस बाबत बेतिया से आए पर्यटक गोबिंद सिंह ने बताया कि इस तरह की असुविधा पूर्व में नहीं होती थी. नेपाली क्षेत्र में भ्रमण को जाने के लिए अब भारतीय रुपयों को नेपाली रुपये में बदलना पड़ रहा है. निर्धारित रेट से कम रुपये प्राप्त हो रहे हैं. वही भंसार कार्यालय में भी अब भारतीय रुपये स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं. रुपये के अवमूल्यन के कारण भारतीय पर्यटकों को भारी परेशानियां हो रही है..

यह भी पढें   कांग्रेस ने गृहमंत्री सुधन गुरुङ से इस्तीफे की मांग की

इस समस्या से भारतीय पर्यटक ही नहीं बल्कि सीमा पर कारोबार से जुड़े व्यापारी और भारत में रोजगार के •लिए पहुंचनेवाले लाखो नेपाली नागरिक भी परेशान है. नेपाली कारोबारियों का कहना है कि नेपाली बाजार में भारतीय करेंसी की स्थिति बीते छह माह से कमजोर चल रही है. सीमांत जनपद में रोजगार के लिए पहुंचने पानी मजूदरों को भी चिंता सता रही है. मजदूरों का कहना है कि भारतीय सीमावर्ती जिला है मुख्यालय में मजदूरी का कार्य करते हैं. पूर्व में वेतन वापसी के रूप में मिले भारतीय करेंसी का ही नेपाल में इस्तेमाल करते थे, लेकिन जब बाजार में करेंसी नहीं चल रही है. कोई व्यापारी ले भी रहा है तो वह भारतीय करेंसी की कीमत कम दे रहा है भारतीय मुद्रा का मूल्य कम करना चिंता का विषय है. नेपाल के अधिकतर नागरिक रोजगार के लिए भारत पर ही निर्भर है.

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन का फैसला – विश्वविद्यालयों और स्वास्थ्य संस्थानों से हटेंगे दलीय विद्यार्थी व कर्मचारी संगठन

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed