Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल भारत को करेगा टमाटर निर्यात, वहीं भारत से चावल आयात की उम्मीद

 

काठमांडू: 12 अगस्त

भारत में टमाटर की कीमत आसमान छू रही है, जिसे संभालने के लिए नेपाल ने टमाटर का निर्यात शुरू कर दिया है। वहीं नेपाल ने भारत सरकार से चावल और चीनी भेजने को कहा है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टमाटर के आयात की पहली खेप शुक्रवार को वाराणसी, लखनऊ और कानपुर में पहुंचने की संभावना जताई। टमाटर की कीमतों ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। थोक बाजार में टमाटर की कीमतें 140 रुपए किग्रा तक पहुंच गई है। इसके पीछे का कारण गर्मी और बारिश बताया जा रहा है।
भारत ने हाल ही में गैर बासमती चावल का निर्यात बैन कर दिया था। घरेलू कीमतों में कंट्रोल लाने के लिए भारत की तरफ से ये कदम उठाया गया था। भारत के चावल निर्यात पर बैन लगाते ही नेपाल की मार्केट में इसका दाम बढ़ गया। इसे देखते हुए नेपाल की सरकार ने औपचारिक रूप से भारत से उसे इस बैन से छूट देने को कहा है।  उद्योग, वाणिज्य और आपूर्ति मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने भारत से 10 लाख टन धान और 1 लाख टन चावल और 50 हजार टन चीनी का अनुरोध किया है।

यह भी पढें   देश नशे में नहीं चलता : कैलाश महतो 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *