सोना तस्करी प्रकरण में दो चीनी नागरिक हुए गिरफ्तार
काठमांडू, १ भादव
६० किलो सोना बरामद प्रकरण में दो और चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है । प्रहरी के केन्द्रीय अनुसन्धान ब्यूरो (सीआईबी) ने अनुसन्धान के क्रम में काठमांडू से बीति रात दो लोगों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार हुए व्यक्तियों का नाम प्रहरी नहीं बताया है । प्रहरी ने पिछले गुरुवार को भी चार चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया था ।

