Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सदन खुलवाने के लिए प्रधानमन्त्री तथा शीर्ष नेताओं के बीच चर्चा

 

काठमांडू, ६ भादव
प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ने संसद में अवरोध हटाने के विषय में राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त दल के शीर्ष नेताओं के साथ बातचीत की है । बातचीत में नेकपा (माओवादी केन्द्र), नेपाली कांग्रेस और प्रमुख प्रतिपक्षी नेकपा (एमाले)के शीर्ष नेता सहित दलों के प्रमुख सचेतक सहभागी हैं । सिंहदरबार स्थित प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् कार्यालय में हुए वार्ता में कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा, एमाले अध्यक्ष केपी शर्मा ओली,उपप्रधान तथा रक्षामन्त्री पूर्णबहादुर खड्का,उपप्रधान तथा गृहमन्त्री नारायणकाजी श्रेष्ठ, एमाले उपाध्यक्ष सुवास नेम्वाङ सहभागी हैं ।
इधर नेकपा (माओवादी केन्द्र) के मुख्य सचेतक हितराज पाण्डे, कांग्रेस के प्रमुख सचेतक रमेश लेखक, एमाले के प्रमुख सचेतक पदम गिरी, राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के प्रमुख सचेतक सन्तोष परियार के साथ अन्य की भी सहभागिता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com