Sun. Sep 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के सीमा सुरक्षा गुल्म के जवानों ने 9 लाख 17 हजार 755 रुपये किया जब्त

 


माला मिश्रा वरीय संवाददाता कोशी प्रदेश नेपाल । कोशी प्रदेश नेपाल के बिराटनगर में तैनात सीमा सुरक्षा गुल्म रानी के जवानों ने शुक्रवार 9 लाख 17 हजार 755 नेपाल करेंसी के साथ एक ब्यक्ति को कब्जे में लिया । बताया गया है कि बाइक के सीट के नीचे छिपाकर जोगबनी से विराटनगर ले जाए जा रहे नेपाली मुद्रा को नेपाल सशस्त्र बल ने शक के आधार रानी मंठा पोखर के समीप चेक जांच में बरामद किया है । बरामद रुपये के साथ व्यक्ति कृष्ण चौधरी विराटनगर वार्ड 17 वर्मा टोल का निवासी बताया जा रहा है। जो काले रंग के होंडा साइन संख्या प्र 10 2049 / प 4368 बाइक लेकर भारतीय खुली सीमा से नेपाल में प्रवेश किया और बिराटनगर के ओर जा रहा था । जब्त रुपये हवाला का होने का अंदेशा जताया जा रहा है । मामले की पुष्टि करते हुए एपीएफ एसपी तीर्थ बहादुर थापा ने बताया कि रुपये कहां से लाया और किसको देना था आदि बातचीत कर जब्त करेंसी को करवाई हेतु राष्ट्रीय अनुसंधान कार्यालय
इटहरी भेजा गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com