Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैत्रीपुल एसएसबी पोस्ट लगते ही पकड़ मेें आया पहला मानव तस्करी का केस।

 

इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा द्वारा कानूनी कार्रवाई कर मानव तस्कर को भेजा गया जेल।*

दिनांक 23/09/2023 को एक मानव तस्करी का केस पकड़ में आया।

एक 40 वर्षीय शादीशुदा इमरान खान पर अंकिता सिंह नाम की 17 वर्षीय लड़की को लव-जिहाद में फंसा कर नेपाल ले जाने की कोशिश में था।

किंतु मानव तस्करी रोधी इकाई क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी कार्यालय की नज़रों से ना बच सका और पकड़ा गया।

भारत नेपाल सीमा पर बने मैत्रीपुल पर
एसएसबी पोस्ट आगे क्या हुई मानव तस्करी का केस तीसरे दिन ही पकड़ में आ गया ।

बताते चले कि पहले ये एसएसबी पोस्ट कस्टम के पीछे इंडियन आयल के पास ही रहती थी तो सभी ई-रिक्शा, वाहनो, लोगों को की स्क्रीनिंग नहीं हो पाती थी।

पर अब सभी वाहनो, ई रिक्शा, लोगों को एसएसबी पोस्ट के सामने से हो कर गुज़रना पड़ रहा है। इसलिए एसएसबी की निगरानी और अधिक अच्छी हो गयी है।

यह भी पढें   करदाता प्रोत्साहन कार्यक्रम अन्तर्गत विजेता घोषित

तो ये 40 वर्षीय इमरान खान भी आम यात्रियों की तरह ही नाबालिग लड़की अंकिता सिंह को ले कर निकल रहा था तभी मानव तस्करी रोधी इकाई टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा की नज़र इस पर पड़ी तो हल्का सा संदेह हुआ तो इसे रोक लिया गया।

फिर एनजीओ प्रयास जुबेनाइल एड सेंटर पूर्वी चंपारण रक्सौल को नाबालिग लड़की की काउंसिलिंग करने के लिए बुलाया गया।

जब इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा ने पूछताक्ष की तब मे पता चला कि ये व्यक्ति विदेश में कुवैत में काम करता है और उसके 05 बच्चें एक बीवी है।
एक गरीब नाबालिग लड़की के सम्पर्क मे आया और उसको नेपाल घुमाने के लिए और खूब खर्चा करने का लालच दे कर नेपाल ले जाने की कोशिश कर रहा था।
बताते चलें कि मानव तस्करी में लिप्त लोग सबसे पहले पीड़ितों का भरोसा जीतते हैं और इसके लिए वो एक दो वर्ष का समय और पैसा खर्च करते हैं फिर जब अवसर मिलता है लड़कियों को नर्क जैसी जिंदगी में झोंक देते हैं।
रेडलाइट एरिया में अधिकतर लड़कियाँ ऐसे ही लोगों के द्वारा फंसा कर लाई जाती हैं।

यह भी पढें   भोटेकोशी आपदा से सियोल के LAWASIA मंच तक: जलवायु न्याय, विधिक सुधार और क्षतिपूर्ति के लिए नेपाल का ऐतिहासिक आह्वान

प्रयास संस्था की जिला समन्वय आरती कुमारी ने जब लड़की की काउंसिलिंग की तो पता चला कि लड़की को कई दिन से बोल रहा था कि नेपाल घूमने चलना लेकिन लड़की ने पहले मना कर दिया था किंतु बाद में लड़की झांसे में आ गयी और नेपाल जाने को तैयार हो गयी।
जबकि नाबालिग लड़की के माता पिता लड़की को हर तरफ खोज रहे थे।
बाद में जब लड़की के पिता आये तो भाव विभोर हो गए आँखो में आँसू भर कर मानव तस्करी रोधी इकाई एसएसबी के प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा को बहुत बहुत धन्यवाद दिया।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 16 सितंबर 2026 बुधवार शुभसंवत् :2083

पकड़े गए व्यक्ति और नाबालिग लड़की को हरैया ओपी पुलिस को अग्रिम कार्यवाही के लिए सौंप दिया गया प्रयास संस्था के सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार शर्मा द्वारा व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

मौके पर मानव तस्करी रोधी इकाई एसएसबी से सब इंस्पेक्टर नेहा सिंह, अनिल शर्मा, अरविंद दिवेदि, पम्मी, प्रियांशु उपस्थित थे और प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चंपारण के समाजिक कार्यकर्ता राज गुप्ता, स्वच्छ संस्था रक्सौल से रंजित कुमार सिंह आदि शामिल थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com