Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री फिर अस्वस्थ, बोलना-चलना भी मुशकिल

 

susil-koirala1२६ साउन, काठमाडौं । अमेरिका से क्यान्सरका उपचार करके लौटे प्रधानमन्त्री सुशील कोइराला का स्वास्थ्य फिर बिगरने लगा है । बालुवाटार स्रोत के अनुसार भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी को रात्रीभोज देकर आराम के लिये गये प्रधानमन्त्री कोइराला अब भेटघाट और बैठक मे भी सहभागी होने की स्थिति मे नही हैं । प्रधानमन्त्री कार्यालय मे भी वे नही जा पायें हैं ।

न्यूयोर्कके मेमोरियल केटरिङ क्यान्सर सेन्टर से रेडिएशन थेरापी कराकर लौटे कोइराला को वहाँ के चिकित्सक ने ३ महिना ‘कम्पलिट रेष्ट’मे रहने का सुझाव दिया था । अभी प्रधानमन्त्री कोइराला को उठने और बोलने मे भी कठिनाइ हो रही है । क्यान्सर का रेडिएसन के बाद उसका असर दिखने की बात उनके निजी चिकित्सक डा. करवीरनाथ योगी ने यहाँ के ‘अनलाइनखबर’ जानकारी दिया है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 20 सितंबर 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

रेडिएशन के एक महिना बाद उसका यह असर दिखना और कठिनाइ होने की जानकारी डाक्टर ने पहले ही बताया था । लेकिन उनके स्थास्थ्य मे ज्यादा ही खराबी दिखने के बाद एनिर्धारित तिथि से पहले ही उनको अमेरिका ललेजाने की तैयारी हो रही है । संयुक्त राष्ट्र संघीय महासभा की बैठक से पहले ही उपचार करा कर सभा मे भाग लेने की जानकारी मिली है ।

क्या  है कोइराला  की विमारी  ?

कोइराला को अभी हाइ फिभर आना, खाँसी होना और शरिर फुलने जैसी समस्या है । स्रोत के अनुसार उनके शरीर के विभिन्न भाग मे दुखता है तथा आँखा से आँशु निकलता है । यह रेडिएशन थेरापी का असर है या कोइ और समस्या है इसकाअभी अनुसन्धान हो रहने की बात डा. योगी ने बताया है ।

यह भी पढें   सचिवालय बैठक में पारित हुई एमाले की चुनाव समीक्षा और पार्टी पुनर्जागरण रिपोर्ट

योगी के अनुसार अभी कम से कम दो महिना कोइराला को पूर्ण आराम चहिये ।

स्रोत के अनुसार प्रधानमन्त्री को जाडा महसुस होना, काँपना और शरीर दुखने वाली समस्या दिखने के वाद हिटर से गरम किया जाता है । साउन के इस गर्मी के समय मे भी  हिटर का सहायता लेना चिकित्सक के लिये समस्या खरा कर दिया है । कोइराला का रक्तचाप १८० तक पहुँच गया है ।
प्रधानमन्त्री कोइराला के स्वास्थ्य मे समस्या बढकर क्षयरोग का संकेत दिखने के बाद गत विहीवार चाबहिल स्थित ओम अस्पताल मे लेजाकर उनका परीक्षण कराया गया था ।

यह भी पढें   नेपाल सरकार ने 13 देशों के लिए राजदूतों की सिफारिश की, छह महीने बाद शुरू हुई नियुक्ति प्रक्रिया

ओली  भी लौटे
स्रोत के अनुसार गत बिहीबार साम को बालुवाटार मे कोइराला से मिलकर आये  एमाले अध्यक्ष केपी ओली ने पार्टी के पदाधिकारीयों से कोइराला की अवस्था बहुत कमजोर होने की बात कही थी । सत्ता साझेदारी के सम्बन्ध मे कडा रुप लेकर बात करने गये ग ओली कोइराला की अवस्था देखकर सामान्य बातचित करके ही लौटे थे ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com