Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महाधिवेशन को लेकर जसपा की कार्यकारिणी समिति की बैठक आज

 

काठमांडू, फागुन १०– राष्ट्रीय महाधिवेशन तैयारी के लिए जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल के केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक आज सुबह ११ बजे पार्टी केन्द्रीय कार्यालय बालकुमारी ललितपुर में बुलाई गइ है । जसपा आगामी जेठ २८, २९ और ३० राष्ट्रीय महाधिवेशन करने का निर्णय इससे पहले ही ले चुकी है । गत पुष २७ गते सम्पन्न केन्द्रीय समिति की बैठक ने जनकपुर में राष्ट्रीय महाधिवेशन करने का निर्णय किया था । इसी की तैयारी के सम्बन्ध में चर्चा करने के लिए पार्टी अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने आज केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक का आह्वान किया है ।

यह भी पढें   जनकपुरधाम वार्ड 23 का कार्यालय भवन का प्रथम चरण पूर्ण

बैठक में महाधिवेशन में प्रस्तुत करने वाले दस्तावेजों के मसौदा समिति गठन करना, महाधिवेशन के व्यवस्थापन तैयारी समिति बनाने, केन्द्रीय नेताओं की जिम्मेदारी को वंटवारे के साथ ही पार्टी के अन्य आन्तरिक जीवन के विषय में भी चर्चा करने के लिए जसपा के केन्द्रीय प्रचार विभाग प्रमुख पूर्ण बस्नेत ने जानकारी दी है ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com