Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बसंतपुर रंग-बिरंगे झंडों से सजा, हुई होली की शुरुआत

 

काठमांडू.

 

काठमांडू के बसंतपुर में रंग-बिरंगे झंडों से सजा तीन मंजिला चीर बनाया गया है. इसके साथ ही रंगों का त्योहार होली शुरू हो गया है.

मान्यता है कि फागुन शुक्ल अष्टमी के दिन काठमांडू के बसंतपुर स्थित हनुमानढोका दरबार की गद्दी के दक्षिण की ओर चीर लगाए जाने के बाद पूरे देश में फागु यानी होली का त्योहार शुरू होता है।

इसी परंपरा के तहत रविवार की सुबह मानंधर समुदाय ने रंग-बिरंगे झंडों के साथ एक ध्वजा लगाया. साथ ही, उन्होंने एक दूसरे को अबीर डाल कर होली उत्सव की शुरुआत की घोषणा की।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के 15वें महाधिवेशन का उद्घाटन सत्र संपन्न

आज होली की शुरुआत को चिह्नित करने के लिए ललितपुर के पशुपति, हनुमानढोका दरबार के सुंदरी चौक, पाटन दरबार क्षेत्र के कृष्ण मंदिर परिसर में रंग-बिरंगा कपडे लटकाए जाते हैं।

इस वर्ष के होली उत्सव का मुख्य दिन चैत 11 और 12 गते को है। 11 को हिमालयी और पहाड़ी जिलों में और 12 को तराई/मधेश जिलों में होली का सार्वजनिक अवकाश है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com