Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या

 

विराटनगर 20मार्च

मोरंग के बेलबाड़ी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर आत्महत्या कर ली है । मंगलवार की रात करीब एक बजे बेलबाड़ी नगरपालिका-1 भेड़ा टोल में रहने वाले बम बहादुर लिंबू ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली. उसके बेटे ने भाग कर अपनी जान बचाई ।

पुलिस के मुताबिक, रात करीब 1 बजे 60 साल के बम बहादुर ने अपनी 45 साल की पत्नी गीता लिंबू पर धारदार हथियार से वार कर दिया. पुलिस ने बताया कि गीता की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढें   स्कॉर्पियो दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु, तीन लोग घायल

जिला पुलिस कार्यालय मोरंग के डीएसपी रंजन कुमार दहाल ने बताया कि बम बहादुर ने उसी हथियार से आत्महत्या की है.

मृतक चार वर्षों से  निर्मला राय के घर में रह रहा था. घटना की सूचना मंगलवार रात करीब 2 बजे पुलिस को दी गई, पुलिस तुरंत पहुंची और गीता को मृत पाया।

गंभीर हालत में बम बहादुर को इलाज के लिए नोबेल मेडिकल कॉलेज भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढें   रवि लामिछाने से जुड़े मामले की सुनवाई स्थगित

उसने अपने बेटे पर भी हमला करने की कोशिश की लेकिन बेटे ने भागकर अपनी जान बचा ली.

डीएसपी दहाल ने कहा, ”पहले से ही झगड़ा चल रहा था, ऐसा लगता है कि यह घटना घर में झगड़े के कारण हुई है.”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *