Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

टेस्ला जल्द ही भारतीय बाजार में प्रवेश करेगी : एलन मस्क

 

नई दिल्‍ली. 11 अप्रैल

भारत में एंट्री की राह ताक रही टेस्‍ला का सपना शायद अब पूरा हो जाए. भारत सरकार ने कुछ दिन पहले ही इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर नई नीति बनाई थी. अब खबर आ रही है कि टेस्‍ला के सीईओ एलन मस्‍क जल्‍द भारत आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. यह बात खुद एलन मस्‍क ने ट्विटर (एक्‍स) पर पोस्‍ट कर बताई है.

इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली अमेरिकी कंपनी टेस्ला के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क इसी महीने भारत आ रहे हैं. अपनी भारत यात्रा के दौरान वह भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे. सूत्रों का कहना है कि इस दौरान मस्क भारत में टेस्ला की निवेश योजनाओं की भी घोषणा कर सकते हैं. एक सूत्र ने कहा कि महीने के तीसरे सप्ताह में होने वाली यात्रा के दौरान मस्क के साथ कंपनी के अन्य अधिकारी भी आ सकते हैं.

यह भी पढें   राप्रपा के केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल नहीं हैं कमल थापा

पिछले साल जून में मस्क ने मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात की थी. उस समय मस्क ने कहा था कि उन्होंने 2024 में भारत की यात्रा करने की योजना बनाई है. साथ ही उन्होंने विश्वास जताया था कि टेस्ला जल्द ही भारतीय बाजार में प्रवेश करेगी. टेस्‍ला लंबे समय से भारतीय बाजार में एंट्री की बाट जोह रही है, लेकिन टैक्‍स सहित कई मुद्दों पर बात नहीं बन सकी है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *