Sun. Oct 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

6 मई को मेटगाला इवेंट, जिसका इंतजार हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक को रहता है

 

काठमान्डू 5 मई

फैशन लवर्स के लिए मेट गाला इवेंट किसी फेस्टिवल से कम नहीं होता है। इसका आयोजन 2005 के बाद से हर साल मई के पहले सोमवार को होता है। ऐसे में इस बार ये इवेंट 6 मई को न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में होने वाला है।मेट गाला यह एक ऐसा फैशन इवेंट है, जिसका इंतजार हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के लोगों को रहता है।

मेट गाला 2024 कई मायनों में इस बार खास होने वाला है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस बार इसकी थीम क्या रखी गई है, कौन इसे होस्ट करने वाला है। कौन-कौन से सेलिब्रिटी इस इवेंट का हिस्सा बनने वाले हैं।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 18 अक्टुबर 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह इवेंट शाम को 5:30 बजे शुरू होता है और लगभग 8 बजे तक खत्म हो जाता है। इसमें शामिल होने के लिए हर गेस्ट को एक स्लॉट अलॉट किया जाता है।

क्या है इस साल की थीम
इस साल की थीम ‘स्लीपिंग ब्यूटीज: रीअवेकनिंग फैशन’ रखी गई है, जो कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट की स्प्रिंग 2024 प्रदर्शनी के टाइटल को दर्शाती है। स्लीपिंग ब्यूटी के तहत मशहूर हस्तियां चार शताब्दियों के अनूठे कपड़ों को पुनर्जीवित करते नजर आएंगे, जो इन्हें देखने वालों को फैशन से जुड़ा एक नया नजरिया देगी।

यह भी पढें   सर्लाही में भारतीय नंबर प्लेट की कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत; दो घायल

क्या रखा गया है ड्रेस कोड
इस बार इसमें शामिल होने वाले गेस्ट्स को ‘द गार्डन ऑफ टाइम’ के लिए ड्रेस पहनने का निर्देश दिया गया है, जिसका नाम जेजी की 1962 की शॉर्ट कहानी के नाम पर रखा गया है।मेट गाला 2024 इवेंट की सह-अध्यक्षता अन्ना विंटोर के साथ जेनिफर लोपेज, ज़ेंडाया, क्रिस हेम्सवर्थ और बैड बन्नी करने वाले हैं। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग की बात करें, तो इवेंट के अंदर का नजारा दिखाने के लिए, वोग लगातार चौथे साल इस कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा। होस्ट की अभी तक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पिछले साल इसमें ला ला एंथोनी, डेरेक ब्लासबर्ग, एम्मा चेम्बरलेन और क्लो फाइनमैन शामिल थे।

यह भी पढें   पार्टी से बड़ा कोई व्यक्ति नहीं, चूक हुई तो मुझे सभापति पद से हटा दें: गगन थापा

किसे मिला है इनविटेशन
मेट गाला में शामिल होने वाले गेस्ट्स की लिस्ट सीक्रेट होती है। इसके इनविटेशन का काम काज अन्ना विंटोर देखती हैं। इस इवेंट में शामिल होने के लिए भले ही कोई भी डिजाइनर या ब्रांड मेट गाला में पूरी टेबल खरीदने के लिए सक्षम हो, लेकिन अन्ना विंटोर के पास ये अधिकार है कि किसे इवेंट में बुलाना है और किसे नहीं। कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के एक प्रवक्ता के अनुसार, इस साल 2023 की तरह ही लगभग 400 लोग चुने गए हैं।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com