Wed. Oct 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता सुशील कुमार मोदी का निधन

 

पटना 14 मई

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता सुशील कुमार मोदी का सोमवार देर रात निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे। सुशील मोदी ने दिल्ली एम्स में 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वहीं, सुशील मोदी के निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई।

भारत के प्रधानमंत्री ने सुशील मोदी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मेरे मित्र रहे सुशील मोदी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है। बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है। आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए, उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वे बेहद मेहनती और मिलनसार विधायक के रूप में जाने जाते थे। पीएम मोदी ने कहा कि राजनीति से जुड़े विषयों को लेकर उनकी समझ बहुत गहरी थी। उन्होंने एक प्रशासक के तौर पर भी काफी सराहनीय कार्य किए। जीएसटी पारित होने में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति!

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस की नई केंद्रीय कार्यसमिति के लिए मतदान अब तक जारी

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमारे वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के निधन की सूचना से आहत हूं। आज बिहार ने राजनीति के एक महान पुरोधा को हमेशा के लिए खो दिया। ABVP से भाजपा तक सुशील ने संगठन व सरकार में कई महत्त्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया।उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति गरीबों व पिछड़ों के हितों के लिए समर्पित रही। उनके निधन से बिहार की राजनीति में जो शून्यता उभरी है, उसे लंबे समय तक भरा नहीं जा सकता। दुःख की इस घड़ी में पूरी भाजपा उनके शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

यह भी पढें   सेना ने गोरखा जिले में बूढ़ीगंडकी नदी में आई बाढ़ से प्रभावित 49 लोगों का उद्धार किया

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सुशील मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के समय यानि विगत 51-52 वर्षों से हमारे मित्र भाई सुशील मोदी के निधन का अति दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। वे एक जुझारू, समर्पित सामाजिक राजनीतिक व्यक्ति थे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शांति तथा परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com