Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय राजदूतावास द्वारा लुम्बिनी में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

 

काठमांडू, असार ६ – नेपाल स्थित भारतीय राजदूतावास ने लुम्बिनी विकास कोष के सहकार्य में २०८१ असार ६ गते भगवान् बुद्ध के पूज्य जन्मस्थल और युनेस्को विश्व सम्पदा क्षेत्र लुम्बिनी में एक बृहत् योग प्रदर्शन का आयोजन किया । इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का विषय (थिम) है –‘स्वयं और समाज के लिए योग’ ।


लुम्बिनी के माननीय मुख्यमन्त्री श्री जोख बहादुर महरा कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रुप में उपस्थित थे । उन्होंने भगवान् बुद्ध के पवित्र जन्मस्थल में इतना महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजन करने के लिए तथा भारत–नेपाल साँस्कृतिक सम्बन्ध को और मजबूत बनाने में भारतीय राजदूतावास को धन्यवाद दिया । उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सन्तुलित समाज का निर्माण करने में, अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में योग को लेकर अभी और ज्यादा चेतना जगाने की आवश्यकता है ।

यह भी पढें   हर्क ने प्रधानमंत्री बालेन से किया आग्रह... जनता को दुख नहीं दें


लुम्बिनी विकास कोष के वरिष्ठ अधिकारी और इसी क्षेत्र के ९०० से ज्यादा लोगों की कार्यक्रम में सहभागिता थी ।
नेपाल के लिए भारतीय राजदूत श्री नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि भारत द्वारा किए गए प्रस्ताव के आधार में संयुक्त राष्ट्रसंघ ने सन् २०१४ में जून २१ को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रुप में मनाया जाए तय किया । आज योग को लेकर लोगों में जिज्ञासा है । लोग स्वस्थ्य रहने के लिए योग को अपना रहे हैं ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन की भारत यात्रा की तैयारी


उन्होंने शान्ति और सद्भाव के प्रतीक लुम्बिनी के पवित्र भूमि में योग के अनन्त अभ्यास को उत्सव के रुप में मनाने के लिए उपयुक्त वातावरण प्रदान करने की भी बातें कही । राजदूत ने भारतीय राजदूतावास हरेक वर्ष लुम्बिनी विकास कोष के साथ सहकार्य कर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस लुम्बिनी में मनाने की बात कही ।
यह कार्यक्रम १० वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के लिए नेपाल के विभिन्न शहरों में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला का एक हिस्सा था ।
भारतीय राजदूतावास १० वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनान के लिए पोखरा महानगरपालिका के सहकार्य से कल पोखरा रङ्गशाला में कल एक बहुत बड़ा योग प्रदर्शन का आयोजन करेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *