Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कञ्चनपुर बाढ़ में डूबकर दो किशोरी की मृत्यु, एक लापता

 

काठमांडू, असार २४– कञ्चनपुर में आए बाढ़ में डूबकर दो किशोरी की मृत्यु हो गई है और एक किशोरी लापता है । पुनर्वास नगरपालिका–५, रातोखाली की १५ वर्षीया सृजना बोगटी और १५ वर्षीया लक्ष्मी बोगटी आज दिन घर के ही नजदीक ही डूबकर मृत्यु होने की जिला प्रहरी कार्यालय के प्रहरी उपरीक्षक चक्रराज जोशी ने जानकारी दिया है । सृजना और लक्ष्मी का शव मिल गया है लेकिन आरती बोगटी की अवस्था अज्ञात है । उन लोगों के ही साथ रही १२ वर्षीया अञ्जली बोगटी बच गई है । प्रहरी आरती की तलाश कर रही है ।
प्रहरी ने जानकारी दी है कि चारों बच्चें अपने ही गाँव के एक टोल से दूसरे टोल जा रही थी । और बाढ़ में फंस गई । दो दिन से लगातार हो हो रही वर्षा के कारण कञ्चनपुर के अधिकांश क्षेत्र डुबान में है ।
इससे पहले रविवार को बहुत से घरों में पानी घुस गया था जिसमें डूबकर कृष्णपुर नगरपालिका–१ पहरिया में सात महीने के सोनु धानुक की मृत्यु हो गई थी ।

यह भी पढें   बलूचिस्तान 11 अगस्त को मनाने जा रहा अपना स्वतंत्रता दिवस

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com