Thu. Nov 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बलूचिस्तान में बलूचों का पाकिस्तान के विरूद्ध विरोध जारी

 

इस्लामाबाद:

बलूचिस्तान में हो रहे पाकिस्तानी शासन के अत्याचार के खिलाफ बलूचों ने विद्रोह का मन बना लिया है। रविवार को इसकी झलक दिखाई दी, जब बलूच यकजेहती कमेटी (BYC) की केंद्रीय अध्यक्ष महरंग बलूच के एक आह्वान पर हजारों बलूच ग्वादर में पाकिस्तान शासन के खिलाफ अपनी ताकत दिखाने के लिए जमा हुए। ग्वादर वही जगह है, जहां पर चीन के बंदरगाह प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए पाकिस्तान बलूचों के ऊपर हर तरह का जुल्म ढा रहा है। खास बात ये रही कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने बलूचों की रैली को रोकने के लिए भारी इंतजाम किया था, फिर भी हजारों बलूच इसमें पहुंचे। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने बलूच आंदोलनकारियों पर अत्याचार शुरू कर दिया है।
पाकिस्तान के ग्वादर में रविवार को हुई बड़ी बलूच रैली के बाद पाकिस्तानी सेना ने बलूचों पर अत्याचार शुरू कर दिया है। बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को ग्वादर में प्रदर्शन कर रहे बलूचों पर पाकिस्तानी सेना ने हमला किया है। पाकिस्तानी सेना ने आंदोलनकारियों पर गोलियां चलाई हैं, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत कई लोगों के घायल होने की खबर है। ग्वादर आने वाले हर रास्ते को पाकिस्तानी सेना ने बंद कर दिया है। बलूचिस्तान पोस्ट ने तालार दर्रे का एक वीडियो जारी किया है, जहां हजारों वाहन एक सैन्य चौकी के पास फंसे हुए दिखाई दे रहे हैं। इन चेक पॉइंट पर हजारों लोग मौजूद हैं, जो पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com