Thu. Nov 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भगवान श्रीकृष्ण महाभारत युद्ध का परिणाम जानते थे फिर भी उन्होंने युद्ध क्यों होने दिया ?

 

कहा जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण को महाभारत युद्ध का परिणाम पता था। लेकिन उन्होंने फिर भी युद्ध की असल वजह यानी द्यूतक्रीड़ा (जुए का खेल) को नहीं रोका। उद्धव गीता या उद्धव भागवत में है वर्णन मिलता है कि दुर्योधन के उकसाए जाने पर द्यूतक्रीड़ा खेलने का निर्णय धर्मराज युधिष्ठिर द्वारा लिया गया था। श्री कृष्ण पांडवों के इष्ट होने के साथ-साथ सलाहकार भी थे, लेकिन इस विषय में उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की कोई सलाह नहीं ली थी। साथ ही इस ग्रंथ में यह भी वर्णन मिलता है कि द्यूत क्रीड़ा यानी जुए के खेल के लिए विवेक की आवश्यकता होती है, जो उस समय दुर्योधन के पास तो था, लेकिन युधिष्ठिर के पास नहीं। यही कारण है कि जुए में पांडवों को हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढें   इतिहास को मिटाकर वर्तमान बड़ा नहीं बनता, बल्कि इतिहास से सीखकर ही भविष्य मजबूत होता है : बिमल सर्राफ

युधिष्ठिर ने श्रीकृष्ण से लिया था वचन
जब जुआ खेलने की बात चल रही थी, तब धर्मराज युधिष्ठिर ने भगवान श्री कृष्ण से यह वचन लिया था कि वह बिना बुलाए सभा में न आएं। क्योंकि पांडव जानते थे कि यह एक बुरा खेल है और भगवान श्रीकृष्ण इसमें उनका साथ नहीं देंगे। लेकिन जब चीरहरण के दौरान द्रौपदी द्वारा बचाव के लिए भगवान श्री कृष्ण को पुकारा गया तो वह अप्रत्यक्ष रूप से उसकी रक्षा के लिए सभा में आए।

यह भी पढें   चीन दौरे को फलदायी बनाने के लिए रवि लामिछाने ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को दिए निर्देश

भगवान श्री कृष्ण अंतर्यामी हैं, और वह महाभारत युद्ध के परिणाम को भी भलीभांति जानते थे। लेकिन अगर वह पांडवों को जुआ खेलने से रोकते, तो उनके द्वापर युग में अवतरित होने का लक्ष्य अधूरा रह जाता। महाभारत युद्ध का असल मकसद अधर्मियों का नाश कर पुनः धर्म की स्थापना करना था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com