Tue. Nov 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव : कमला हैरिस लगातार बढ़त हासिल करने की कोशिश में

 

वाशिंगटन।

डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी कमला हैरिस लगातार समर्थकों को जोड़ रही हैं।अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट और रिपब्लिकन एक दूसरे से बढ़त हासिल करने की कोशिश में लगे हैं। 200 से अधिक पूर्व रिपब्लिकनों ने कमला हैरिस के समर्थन में खुला पत्र लिखा है।

उन्होंने प्रगतिशील रिपब्लिकनों से ट्रंप के बजाय कमला हैरिस का समर्थन करने की अपील की है। इन रिपब्लिकनों में कई पूर्व राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू के साथ भी काम कर चुके हैं। दूसरी ओर, हैरिस के चुनावी अभियान ने ट्रंप के इस दावे को खारिज कर दिया कि उन्होंने 10 सितंबर को होने वाली प्रेसिडेंशिएल डिबेट के लिए 27 जून को राष्ट्रपति जो बाइडन की तरह बहस में भाग लेने का समझौता किया है। इसमें लाइव आडियंस नहीं होना और जब उम्मीदवार नहीं बोल रहे हों तो माइक म्यूट करना शामिल है।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह ने काग तिहार पर दी शुभकामनाएँ, पशु-पक्षियों के प्रति प्रेम और सहअस्तित्व का दिया संदेश

अमेरिका में कोई मौजूदा उपराष्ट्रपति राष्ट्रपति नहीं चुना गया
कमला हैरिस इतिहास के उस क्रम को तोड़ने की कोशिश में जुटी हैं, जिसमें 1836 के बाद केवल एक मौजूदा उपराष्ट्रपति राष्ट्रपति चुनाव जीत सका है। 1988 में तत्कालीन उपराष्ट्रपति जार्ज एच. डब्ल्यू बुश राष्ट्रपति चुने गए थे। तब से अब तक कोई मौजूदा उपराष्ट्रपति राष्ट्रपति नहीं चुना गया। असफल होने वाले उपराष्ट्रपतियों में 1960 में रिचर्ड निक्सन, 1968 में हबर्ट हम्फेरी और 2000 में अल गोर हैं। इस बीच, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस 21 जुलाई को बाइडन द्वारा उम्मीदवारी से हटने के बाद पहली बार इस सप्ताह सीएनएन को साक्षात्कार देंगी।

यह भी पढें   एनपीएल: पोखरा एवेंजर्स ने कर्णाली याक्स को 63 रनों से दी करारी शिकस्त

बढ़ सकती हैं ट्रंप की मुश्किलें
2020 के चुनाव परिणामों को पलटने की कोशिश में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें फिर बढ़ सकती हैं। विशेष वकील जैक स्मिथ ने मंगलवार को ट्रंप के खिलाफ एक संशोधित अभियोग दायर किया है, जिसमें संबंधित आरोपों को संशोधित किया गया है। मुख्य आरोपों को बरकरार रखते हुए सुप्रीम कोर्ट के छूट संबंधी फैसले के जवाब में अभियोग में कुछ नए तत्व जोड़े गए हैं। इसमें मिनी ट्रायल की आवश्यकता को दरकिनार कर दिया गया है।

हैरिस और वाल्ज जार्जिया में बस से करेंगे प्रचार
कमला हैरिस और उनके र¨नग मेट टिम वाल्ज बुधवार को जार्जिया में बस से प्रचार करेंगे। 2020 के चुनाव में डेमोक्रेट इस राज्य में बहुत कम अंतर से जीते थे और इस चुनाव में यह राज्य निर्णायक भूमिका निभा सकता है। जार्जिया में एक तिहाई अश्वेत मतदाता हैं।

यह भी पढें   जनकपुरधाम के सभी मठ मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट महोत्सव

बुधवार को ही हैरिस की प्रचार टीम विज्ञापन अभियान शुरू करेगी जिसमें ट्रंप को प्रोजेक्ट, 2025 से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को बनाने में ट्रंप के कई करीबी सलाहकार शामिल थे, लेकिन ट्रंप ने इसे दूरी बनाने की कोशिश की थी। 900 पृष्ठों के इस प्रोजेक्ट में न्यायपालिका के सापेक्ष राष्ट्रपति की ताकत बढ़ाने और पर्यावरण से जुड़े कई नियमों को खत्म करने जैसे कई प्रस्ताव हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com