Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विवाह पंचमी के अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली गयी

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । विवाह पंचमी के अवसर पर 6दिसंबर को जानकी मंदिर से दो बजे विशाल शोभायात्रा यात्रा निकाली गयी। माता सीता (किशोरी)जी का डोला को गाजा बाजा के कड़ी सुरक्षा के बीच जानकी मंदिर से नगर परिक्रमा के लिए निकला। उसके पीछे सुसज्जित रथ पर जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास वैष्णव, उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास वैष्णव, मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सरोज कुमार सिंह, संस्कृति तथा शिक्षा मंत्री रानी शर्मा, अन्य मंत्री , जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह सहित अन्य गणमान्य लोग साथ थे। दर्जनों गाड़ी बारहवीघा (रंगभूमि)के लिए प्रस्थान किए। डोला के पीछे गांव गांव से आयी सीताराम की झांकी भी थी। ढाई बजे राम मंदिर से भी राम मंदिर के महंत राम गिरी,गुठी जनकपुरधाम के प्रमुख ,राम युवा कमिटी के अध्यक्ष सरोज कुमार साह, महासचिव विजय कुमार साह सहित अन्य सदस्य सहित कई गाड़ियों के साथ बारहवीघा के लिए प्रस्थान किए। तीन बजे दोनो डोला बारहवीघा (रंगभूमि) मैदान में पहुंचे। जहां दोनो डोला का मिलन होकर स्वयंवर का रस्म पूरा किया गया। राम मंदिर के महंत राम गिरी तथा जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास वैष्णव ने समधि मिलन किए। दोनो ओर से हंसी मजाक तथा रंग अबीर को दौर चला।मिथिलानि महिलाओं ने मंगल गीत गायी।इस नजारा को बारहबीघा में उपस्थित हजारों लोग ने देखा। स्वयंवर के बाद दोनो डोला जानकी मंदिर के लिए प्रस्थान किया। रामानंद चौक ,पिड़ारी चौक,मिल्स एरिया,भानु चौक,शिव चौक,जनक चौक,सुनारपट्टी होते हुए शोभा यात्रा जानकी मंदिर पहुंची। रास्ते में जगह जगह लोगों ने स्वागत किया। महिलाओं ने छत से पुष्प,अक्षत फेक कर डोला का स्वागत किया। शोभा यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वृष्टि की गयी।जय सियाराम घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *