Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘जम्मू की धड़कन’ के नाम से फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सिमरन सिंह ने सुसाइड किया

 

दिल्ली26दिसम्बर

भारत की मशहूर आरजे और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सिमरन सिंह  ने गुरुग्राम के फ्लैट में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। 26 वर्षीय सिमरन का शव बुधवार रात कमरे में पंखे से लटका मिला। सिमरन मूल रूप से जम्मू जिले के डिग्याना मोहल्ले की रहने वाली थी और दो साल से गुरुग्राम के सेक्टर 47 में किराये के फ्लैट में रह रही थीं।
पुलिस के अनुसार बुधवार रात दस बजे सेक्टर 47 से कुछ लोगों ने कंट्रोल रूम में एक युवती के फंदा लगाने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर जांच की गई। युवती की पहचान 26 वर्षीय सिमरन सिंह के रूप में की गई। कमरे की तलाशी ली गई, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।

यह भी पढें   जनकपुरधाम वार्ड 23 का कार्यालय भवन का प्रथम चरण पूर्ण

सिमरन के परिजन ने बताया कि सिमरन कुछ समय से परेशान चल रही थी, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया और इसके लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया। परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई और गुरुवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।

आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि सिमरन सिंह यहां किराये से दो साल से रह रही थीं। वहां फ्रीलांसिंग में काम करती थी। साथ ही वो मनोरंजक वीडियो भी बनाया करती थीं। लोगों ने बताया कि बुधवार रात उनका दरवाजा काफी देर से बंद था, जब खिड़की से देखा गया तो फंदे से चुन्नी के सहारे वह लटकती दिखीं।

यह भी पढें   विपक्षी दलों द्वारा संसदीय समिति गठन करने की मांग

आरजे सिमरन सिंह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती थी। जहां पर उनके करीब 7 लाख फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम के बायो में उन्होंने ‘जम्मू की धड़कन’ लिख रखा था। उन्होंने 13 दिसंबर को एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें समुद्र किनारे वह डांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में खुद की हंसी न रोकनेवाली एक लड़की कहा था। साथ ही उन्होंने गाउन का भी जिक्र किया था, जो उन्होंने उस वक्त पहन रखी थी।
2021 में रेडियो मिर्ची से नौकरी छोड़ी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com