Fri. Apr 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रशासन कार्यालय ने अनुरोध किया कि शान्तिपूर्ण रूप में होली पर्व मनाएं

 

काठमांडू, फागुन २८ – काठमांडू उपत्यका के तीनों ही जिलों (काठमांडू, ललितपुर और भक्तपुर) से प्रशासन कार्यालय ने अनुरोध किया है कि मर्यादित और सभ्य होकर होली पर्व मनाए । काठमांडू के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी अनिल पौडेल ने अनुरोध करते हुए कहा कि उच्छृङ्खल और तड़क भड़क नहीं कर शान्तिपूर्ण रूप में पर्व मनाए ।
एक सूचना जारी करते हुए कहा गया है कि – ‘सामाजिक व्यवहार (सुधार) ऐन तथा नियमावली, २०३३ में धार्मिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक पर्वो को मनाने के विषय में व्यवस्थित और नियमन करने का विदित ही है । तसर्थ पर्व त्योहार के इस अवसर में शान्ति सुरक्षा में असर पड़ने जैसे सार्वजनिक स्थान में हो हल्ला एवं झगड़ा, मादक पदार्थ का सेवन कर पारिवारिक एवं सामाजिक जनजीवन तथा सार्वजनिक मर्यादा और शान्ति में खलल, किसी की इच्छा के विपरीत रंग एवं पानी का लोला फेंंकना, पानी डालना, जबर्जस्ती रंग लगाने का काम नहीं करने और अति उत्तेजित हो भागदौड़ कर दुर्घटना में जान भी जा सकती है इसलिए इस तरह के अमर्यादित कार्य नहीं करने तथा नहीं करवाने का सभी में अनुरोध है ।’
अपने अधिकार का उपयोग करते हुए औरों के अधिकार का हनन नहीं कर सांस्कृतिक पर्व मर्यादित, अनुशासित एवं व्यवस्थित ढंग से मनाने का सहायक प्रजिअ पौडेल ने अनुरोध किया है । इसी तरह ललितपुर और भक्तपुर प्रशासन ने भी अलग–अलग सूचना जारी कर होली पर्व शान्तिपूर्ण और संस्कृति अनुसार सभ्य होकर मनाने का आग्रह किया है ।
इसी फागुन २९ गते पहाड़ में मनाया जा रहा है और चैत १ गते को तराई में होली पर्व मनाया जा रहा है ।

यह भी पढें   देवाही गोनाही के मेयर प्रेम लाल साह कानू ने आजपा पार्टी की सदस्यता ली

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *