Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विदेश मंत्री एस. जयशंकर का बड़ा बयान, कहा”आतंकी हमलों पर भारत देगा कड़ा जवाब” :

 

नई दिल्ली में भारत-ईरान संयुक्त आयोग की बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर का बड़ा बयान, कहा – “आतंकी हमलों पर भारत देगा कड़ा जवाब”

नई दिल्ली, 8 मई 2025 – भारत और ईरान के बीच 20वीं संयुक्त आयोग बैठक के उद्घाटन सत्र में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एक महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने ईरान के विदेश मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि ईरान का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भारत जम्मू-कश्मीर में 22 अप्रैल को हुए एक बर्बर आतंकी हमले का जवाब दे रहा है।

यह भी पढें   अमेरिका के फ्लोरिडा में जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त, नौ लोगों की मृत्यु

डॉ. जयशंकर ने कहा, “हमने 7 मई को सीमा पार मौजूद आतंकी ठिकानों पर सटीक और लक्ष्यित कार्रवाई की है। हमारा उद्देश्य स्थिति को और अधिक बिगाड़ना नहीं है, लेकिन यदि भारत पर कोई सैन्य हमला होता है, तो उसका जवाब बेहद कड़े और निर्णायक रूप में दिया जाएगा।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत की कार्रवाई केवल आतंकवाद के खिलाफ थी और इसका उद्देश्य तनाव बढ़ाना नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

यह भी पढें   नेपाल से तीन महीने में 2 अरब 20 करोड़ रुपये से अधिक के जूस का निर्यात

भारत-ईरान संयुक्त आयोग की यह बैठक दोनों देशों के बीच आर्थिक, राजनीतिक और रणनीतिक संबंधों को और प्रगाढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com