Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गठबंधन की सरकार संविधान अनुसार ही बनी है – शेरबहादुर देउवा

 

काठमांडू, जेठ २३ – नेपाली कांग्रेस के सभापति तथा पूर्व प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउवा ने कहा है कि गठबंधन की सरकार संविधान अनुसार ही बनी है और इस तरह बार बार संसद में अवरोध कर अस्थिरता सिर्जना करना जनमत का अपमान है ।
कांग्रेस के दिवंगत नेता ठाकुरप्रसाद ढुङ्गाना के ६२ वें स्मृति दिवस के अवसर में धनुषा के धनुषाधाम में आयोजित सालिक अनावरण तथा पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में उन्होंने कांग्रेस–एमाले नेतृत्व की गठबंधन सरकार २०८४ साल तक टिकने का भी दाबा किया है ।
सभापति देउबा ने कहा कि संविधान के अनुसार गठित सरकार को कमजोर करने के प्रयास अनुचित हैं और गठबंधन स्थिरता की ओर बढ़ रहा है । पिछले दिनों में प्रतिनिधि सभा में दिखें अवरोध प्रति विरोध जताते हुए उन्होंने कहा कि – गठबंधन की सरकार संविधान अनुसार ही बनी है ।
आर्थिक वर्ष २०८२– ८३ के बजट को लेकर सभापति देउवा ने कहा कि सरकार द्वारा लाया गया बजट सन्तुलित, समावेशी और उत्पादनमुखी है । उन्होंने विश्वास जताया कि बजट समग्र आर्थिक विकास में योगदान देगा। उन्होंने कहा, “बजट में विकास, रोजगार और समावेशी योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है ।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com