Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोइली शाही के मृत्यु प्रकरण में प्रेस चौतारी रुकुम पश्चिम के अध्यक्ष परिचन्द्र खत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज

 

काठमांडू, असार ३० – रुकुम पूर्वको सिस्ने गाउँपालिका के कार्यालय सहायक पद में कार्यरत कोइली शाही के मृत्यु प्रकरण में एक पत्रकार का नाम सामने आ रहा है ।
प्रेस चौतारी रुकुम पश्चिम के अध्यक्ष परिचन्द्र खत्री का नाम घटना में लाया जा रहा है । खत्री पर यह आरोप लगाया गया है कि उसने आत्महत्या के लिए कोइली को उकसाया । शनिवार की शाम जिला पुलिस कार्यालय रुकुम पूर्व में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है ।
रुकुम पूर्व सिस्ने गाँवपालिका–६ खोपिचार निवासी २५ वर्षीया कोइली शाही शनिवार की सुबह अपने कमरे में मृत अवस्था में मिली । शाही के परिवार वालों ने पत्रकार खत्री के विरुद्ध मामला दर्ज किया है कि उन्होंने आत्महत्या के लिए उसे उकसाया । परिवार के सदस्यों का आरोप है कि खत्री ने शाही को फोन करके बारम्बार तनाव दिया । जिला पुलिस कार्यालय रुकुम पूर्व के पुलिस नायब उपरीक्षक ने बताया कि घटना का अनुसन्धान किया जा रहा है मामला दर्ज व्यक्ति की तलाश की जा रही है ।
हलांकी मृतक की अन्त्येष्टि की जा चुकी है लेकिन पोष्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है । उन्होंने बताया कि रिपोर्ट आने में अभी कुछ और समय लग सकता है । आरोपित व्यक्ति अभी फरार है और अभी किसी के सम्पर्क में नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *