Fri. Oct 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हमारी किसी के साथ शत्रुता नहीं है, हमारी सभी से मित्रता है – प्रधानमंत्री ओली

 

काठमांडू, सावन ३ – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा है कि लोकतन्त्र, मानव अधिकार, शांति और सामाजिक न्याय के पक्ष में हमने बहुत संघर्ष किया है । इसके प्रति सरकार की स्पष्ट प्रतिबद्धता है ।
प्रगतिशील कानून व्यवसायियों के अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि हमने लोकतंत्र की स्थापना के लिए बहुत लड़ाई लड़ी है । और अभी सरकार में हम हैं । इसलिए कभी लोकतंत्र और मानवअधिकारों के मूल्य, मान्यता आयाम का उल्लंघन नहीं करेंगे । उन्होंने यह भी कहा कि इसका उचित संरक्षण करना चाहिए ।
प्रधानमंत्री ने कहा हमारी किसी के साथ ‘शत्रुता नहीं है । हमारी सभी से मित्रता हैं । हम  संयुक्त राष्ट्र चार्टर, मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा, अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के आयामों तथा नेपाल की संतुलित विदेश नीति के आधार पर आगे बढ़ रहे हैं । हम इस पक्ष या उस पक्ष में नहीं हैं लेकिन हाँ हम शांति और लोकतंत्र के पक्ष में हैं और इसमें हमारी स्पष्ट धारणा है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com