Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भक्तपुर में दो बहनें मृत अवस्था में मिली

 

काठमांडू, सावन ८ – भक्तपुर में दो बहनें मृत अवस्था में पाई गई हैं । भक्तपुर जिला पुलिस कार्यालय ने जानकारी दी है दोनों बहनों का शव एक ही रस्सी से लटका हुआ पाया गया है ।
पुलिस ने जानकारी दी है कि मध्यपुर थिमि नगरपालिका–८ बोडे सिन्टिटार स्थित मकान में रह रही १७ वर्षीया मेनुका और उनकी छोटी बहन १५ वर्षीया श्रृजना कँडेल दोनों ही मृत मिली हैं ।
कंडेल बहनें चक्रधर प्रजापति के दो मंजिला मकान के निचले तलें पर रहती थीं । पुलिस ने जानकारी दी है कि सुबह ६ः४५ बजे वे अपने कमरे के गलियारे में लटकी हुई पाई गईं । घटना के बारे कुछ पता नहीं चल सका है । पुलिस ने जानकारी दी है कि जाँच चल रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com