Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इस वर्ष दशहार के समय में किराए की वृद्धि नहीं की जाएगी –देवेन्द्र दाहाल

 

काठमांडू, भादव २ – भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मंत्री देवेन्द्र दाहाल ने कहा है कि इस वर्ष के दशमी(दशहरा) में सार्वजनिक यातायात के किराए में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी । प्रतिनिधि सभा के अन्तर्गत के पूर्वाधार विकास समिति की रविवार की बैठक में बोलते हुए मंत्री दाहाल ने यह बात कही ।
दहाल ने कहा कि इंधन के मूल्य में जब भी कमी और वृद्धि होती है तो उस अनुसार किराए में कम ज्यादा के प्रावधान होने के बाद भी पर्व त्योहार के समय में इस वर्ष किराए में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी । पर्व त्योहार के समय में भाड़ा नहीं बढ़ाने के लिए यातायात व्यवसायीयों से भी आग्रह किया ।
उन्होंने यह भी कहा कि यातायात व्यवसायीयों से बातचीत करके सार्वजनिक यातायात के क्षेत्र में ओने वाली समस्याओं का समाधान करने के लिए सरकार काम कर रही है । उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर पर सड़क आयोजनाओं को प्रदेश सरकार को हस्तान्तरण करने का उद्देश्य है ।
उन्होंने कहा, “इस साल दशहरा के दौरान भाड़ा बढ़ाने की हमारी कोई योजना नहीं है। हमने यातायात व्यवसायीयों से भी कहा है कि वे व्यस्त समय के दौरान किराए में वृद्धि नहीं करें ।

यह भी पढें   वीरगंज महानगरपालिका के मेयर राजेशमान सिंह गिरफ्तार

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *